प्रशंसकों की दौड़ में अमिताभ, सचिन से आगे निकले सलमान
नई दिल्ली. बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर कदम रखने के तीन दिन के अंदर ही प्रशंसकों को आकर्षित करने के मामले में हिंदी फिल्मों के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नित नए रिकार्ड कायम कर रहे सलमान खान ने फेसबुक की रंगीन दुनिया में काफी देर से कदम रखा, लेकिन उनके फेसबुक से जुड़ते ही उनका पेज 'लाइक' करने की होड़ लग गई है।
दुनियाभर के करीब 90 करोड़ लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं। 14 सितंबर को फेसबुक से जुडऩे वाले सलमान के आधिकारिक पेज को अब तक 28 लाख से अधिक लोगों ने 'लाइक' किया है, जबकि 121,632 लोग उनके बारे में चर्चा कर रहे हैं। 'टाइगर' सलमान खान ने मात्र तीन दिन के अंदर प्रशंसकों को आकर्षित करने के मामले में अमिताभ बच्चन और क्रिकेट के बेताज बादशाह सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़ दिया।
सलमान की नई कीमत पर किसी को यकीन नहीं!
सलमान ने फेसबुक पर भी दिखाई 'दबंगई', 26 लाख ने किया 'LIKE'









