विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Salman Khan Has Most Active Fans On Facebook

फेसबुक पर सलमान की दबंगाई, दुनियाभर के सितारों से आगे

Dainikbhaskar.com | Sep 22, 2012, 13:07PM IST
 
 



सोशल मीडिया की लगातार बढ़ती ताकत को सेलीब्रिटीज भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इसी महीने फेसबुक पर आए हैं और आते ही छा गए हैं। यूं तो भारत में अभी ए आर रहमान, सचिन तेंडुलकर और आमिर खान फेसबुक फैंस के मामले में उनसे आगे हैं लेकिन फेसबुक पर सक्रिय फैंस के मामले में वो अभी सबसे आगे हैं। 



 

सलमान खान के पेज पर फिलहाल 8 लाख से अधिक फैंस सक्रिय हैं। विश्व भर की सेलिब्रिटीज में सिर्फ निकी मिनाज के पेज पर ही उनसे अधिक फैंस सक्रिय हैं। सबसे सक्रिय फैंस की सूची में भी उनका पेज 20वें स्थान पर है। 

 

इस समय अमेरिका में चुनाव प्रचार चल रहा है लिहाजा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पेज पर इस समय सर्वाधिक 2,102,358 लोग सक्रिय हैं। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सितंबर में ही फेसबुक पर आने की अधिकारिक घोषणा की। फिलहाल उनके पेज से 24 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं लेकिन भारत के टॉप 5 फेसबुक सेलिब्रिटीज में वो शुमार नहीं है। हालांकि उनका पेज काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और सितबंर माह में ही उन्होंने करीब 5 लाख फैंस अपने पेज से जोड़ लिए हैं। 

 

आगे क्लिक करके जानिए भारत और विश्व के टॉप सेलिब्रिटीज के फेसबुक पेज के बारे में..

 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment