भारतीय सेलिब्रिटीज में संगीतकार ए आर रहमान फेसबुर पर लोकप्रियता के मामले में सबसे आगे हैं। उनके पेज से करीब 92 लाख (कुल 9,179,800) लोग जुड़े हैं और 37 हजार से अधिक फिलहाल यहां सक्रिय हैं। यही नहीं सितंबर माह में उनके पेज से 72 हजार से नए फैंस जुड़े। वहीं विश्व में सर्वाधिक चर्चित पेजों की सूचि में ए आर रहमान का पेज 264वें नंबर पर आता है।