Home >> Trending on Web >> Sehwag Thrown Out Of Team, Who Cares?
सहवाग टीम से बाहर, क्या फर्क पड़ता है?
dainikbhaskar.com | Mar 07, 2013, 14:04PM IST

वीरेंद्र सहवाग को अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। इस खबर के बाद सहवाग ने कहा कि यह उनके करियर का अंत नहीं है, वह दोबारा टीम में शामिल होने के लिए प्रयास करेंगे। वहीं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि यहां से लौटना सहवाग के लिए बेहद मुश्किल होगा।
टीम से बाहर किए जाने की खबर आने के बाद से सहवाग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। उन्हें लेकर चुटकुले भी खूब ट्वीट किए जा रहे हैं। पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स
Dibang
सहवाग को खुद पर काम करना चाहिए और अपनी गलतियां तलाशनी चाहिए। उन्हें दो टेस्ट मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है।
Mocking Now
गौतम गंभीर ने सहवाग से कहा- चल वे टी ट्वेंटी खेलते हैं।
History Sheeter
वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर से कहा- मैं ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हूं, तू क्या कर रहा है?
Anuj Kumar
माइकल क्लार्क ने धोनी से कहा- अगर वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम में नहीं होंगे तो हमें शुरुआती विकेट कैसे मिलेगा?
Vishal Kasat
वीरेंद्र सहवाग को टीम से बाहर कर दिया गया है, किसे फर्क पड़ता है?
ujval chopra
बॉय बॉय वीरेंद्र सहवाग, यह तुम्हारे लिए करियर का अंत है।
praveen dubey
वीरेंद्र सहवाग के लिए अच्छी खबर है, उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। अब पांच रन बनाने के बदले दिन भर फील्डिंग नहीं करनी होगी।
Amit Jha
वीरेंद्र सहवाग टीम से बाहर, लेकिन बदले में किसी खिलाड़ी को नहीं लिया गया। संदेश साफ है- सहवाग की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन टीम अब उन्हें और नहीं ढोयेगी।







