Home >> Trending on Web >> Shami Ahmed Trends On Top After Impressive Debut Match
आते ही छा गए अमरोहा के शमी अहमद
dainikbhaskar.com | Jan 06, 2013, 21:28PM IST

क्रिकेटर शमी अहमद पहले मैच के साथ ही छा गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला मैदान से अपने करियर की आगाज करने वाले शमी अहमद ने पहले ही मैच में चार मैडन ओवर फेंककर अपने इरादे जता दिए हैं। शमी अहमद को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भी टीम में जगह दी गई है।
मैदान में उतरने के साथ ही शमी अहमद ट्विटर पर ट्रेंड्स में शीर्ष पर हैं। शमी अहमद की न सिर्फ उनकी सधी हुईं गेंदबाजी के लिए तारीफ की जा रही है बल्की उन्हें भारत की गेंदबाजी की उम्मीद भी बताया जा रहा है।
एक नजर शमी अहमद के बारे में किए गए ट्वीट्स पर...
Pallav Pandey
भारत ने 167 रनों के स्कोर को बचा लिया। पहला मैच खेल रहे शमी अहमद ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 ओवर में चार मैडन फेंककर एक विकेट लिया और 23 रन दिए। यह ऐसे ही जैसे अपना कौमार्य स्कार्लेट जॉनशन या मारिया शारापोवा के साथ भंग करना।
Ramesh K
शमी अहमद ने अंतिम ओवरों में मैडन फेंका और विकेट लिया। और हां उन्होंने आईपीएल मैच नहीं खेले हैं...वह घरेलू क्रिकेट के प्रॉडक्ट हैं।
aditya bhadoria
आखिरकार भुवनेश्वर को एक जोरदार साथी मिल ही गया। जब शमी अहमद बल्लेबाजी करने आए तब कोई उनका चेहरा भी नहीं पहचानता था लेकिन उनकी गेंदबाजी बता रही है कि वह क्या हैं।
shashikant benke
शमी अहमद और भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज का सकारात्मक पहलू हैं। एक ही रात में उन्हें वसीम अकरम बनाने के बजाए चलिए उन्हें अपने आप विकसित होने देते हैं।
Abhimanyu Datta
मैं नहीं जानता कि शमी अहमद ने आईपीएल मैच खेले हैं या नहीं लेकिन वो केकेआर से जुड़े हैं और उन्होंने वसीम अकरम से ट्रेनिंग ली हैं।
Deep
शमी अहमद ने अपने करियर का शानदार आगाज किया है। दवाब में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक विकेट झटका है। भविष्य उनका ही है।
Cricbuzz
भारत ने 9 मैडन ओवर फेंके जिनमें से 4 शमी ने फेंके।
Siddharth Anantharam
भुवनेश्वर कुमार और शमी अहमद की गेंदबाजी को देखकर दिल खुश हो गया। जमाना हो गया था भारत की ऐसी गेंदबाजी देखे हुए।
(फोटोः गांव में मैच देखता शमी अहमद का परिवार)







