शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी और नंबर 2

शरद पवार के इस्तीफे की खबर, फिर सोनिया गांधी से मुलाकात और उसके बाद प्रफुल्ल पटेल कि सफाई की एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) यूपीए में ही बनी रहेगी का असर यह हुआ कि शरद पवार, प्रफुल्ल पटले और एनसीपी ट्विटर ट्रेंड्स में शामिल हो गए। शरद पवार के बारे में टिप्पणी करते हुए देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी कहा कि शरद पवार उनके अहम सहयोगी हैं।
हालांकि ट्विटर पर शरद पवार को लेकर खूब हास्यस्पद टिप्पणियां की जा रही हैं। पेश हैं कुछ चुनिंदा टिप्पणियां
Akhilesh Shukla
मुंबईवासी नंबर गेम में बहुत यकीन रखते हैं। एसआरके हों, शरद पवार हों या राज ठाकरे सभी नंबर वन रहना चाहते हैं।
rameshsrivats
शरद पवार ने अपना स्तर तय कर लिया है। या तो वो नंबर दो पर रहेंगे या जोर-जोर से रोएंगे।
Firoz Khan
शरद पवार की पसंदीदा फिल्में जन्नत 2 और हाउसफुल 2 हैं क्योंकि उन्हें नंबर 2 पसंद है।
fakingnews:
लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले सभी एथलीटों को शरद पवार पार्टी देंगे..क्योंकि वो नंबर 2 हैं ना..।
VerseCannon
चालाक कृषि मंत्रि शरद पवार उस समय अनाज निर्यात करते हैं जब देश में लाखों लोग भूखे मर रहे होते हैं।
Sanjay Kaul
गठबंधन राजनीति में शरद पवार का मतलब शेयर्ड पावर ज्यादा लगता है।
Dr Manmohan Singh
शरद पवार मेरे अहम सहयोगी हैं जिनकी समझ, ज्ञान और अनुभव सरकार के लिए महत्वपूर्ण पूंजि है।







