'अफसर सिर्फ चोरी करें, डकैती नेताओं का एकाधिकार है'

उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को अफसरों की बैठक ले रहे थे। बैठक में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अफसर मेहनत करें तो थोड़ी चोरी कर सकते हैं लेकिन डकैती नहीं करे। शिवपाल सिंह यादव के इस बयान को मीडिया के कैमरे ने कैद कर लिया। बयान के मीडिया में आने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है।
शिवपाल सिंह यादव के बयान ऐसा बवाल मचा है कि वो ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगे हैं। उनके बयान की खूब आलोचना हो रही हैं। यही नहीं सपा सरकार पर चुटीली टिप्पणियां भी की जा रही हैं। पढ़िए ट्विटर पर आईं कुछ चुनिंदा प्रतिक्रियाएं...
Rahul Kanwal
उत्तर प्रदेश के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों से कहा है कि चोरी करे डकैती न डालें। इस मंत्री को बाहर निकाल देना चाहिए।
Aakash Chopra
शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'मैंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा था कि अगर तुम मेहनत करोगे तो थोड़ी चोरी कर सकते हो लेकिन डकैती मत डालना।' कसम से भारत का भगवान ही मालिक है।
Faking News
शिवपाल यादव ने ईमानदारी से बयान दिया है। हमें रिश्वत को कानूनी करके इंसेंटिव बना देना चाहिए।
IbneBattuta
शिवपाल यादव यह जानना चाहते हैं कि उनकी बैठक में मीडिया कैसे पहुंच गई। उनकी दिलचस्पी यह जानने में नहीं है कि लूट कैसे मची है।
Nipun Sehgal
शिवपाल सिंह यादव का नेताओं को थोड़ी चोरी की अनुमति देना चिंता की बात है। उन्होंने निठारी कांड को भी छोटी घटना बताया था।
Raju Das
शिवपाल सिंह यादव ने बाबुओं से कहा थोड़ी चोरी करो लेकिन यह नहीं बताया कि थोड़ा कितना होता है...अब बाबू तय करेंगे कि कितनी चोरी करनी है।
Gappistan Radio
शिवपाल यादव का पसंदीदा गाना- बड़ी अच्छी चीज है चोरी, थोड़ी-थोड़ी किया करो।
Swapnil P Patil
शिवपाल यादव का असली मतलब यह था, 'थोड़ी बहुत चोरी आप करो, डकैती मैं करूंगा'
Raju Pasha
शिवपाल सिंह यादव के कहने का मतलब यह था कि अफसर सिर्फ चोरी करें, डकैती पर नेताओं का एकाधिकार है।
अफसरों को चोरी करने की सलाह देने के बाद मंत्री शिवपाल ने मीडिया को बताया पापी







