Home >> Trending on Web >> Sir Ravindra Jadeja Trends On Twitter
सर रविंद्र जडेजा पर मजेदार टिप्पणियां
dainikbhaskar.com
| Jan 03, 2013, 19:57PM IST

कोलकाता में जिस वक्त भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने जूझ रही थी उस वक्त रविंद्र जडेजा ट्विटर पर सुर्खियां बटोर रहे थे। ट्विटर पर रविंद्र जडेजा को सर कहकर संबोधित किया जा रहा था।
दरअसल रविंद्र जडेजा का पूरा नाम सर रविंद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा है। आप भी पढ़िए ट्विटर पर आईं कुछ चुटीली टिप्पणियां
GAYATRl REDDY
सर रविंद्र जडेजा मैच विनर हैं। लेकिन मैच खत्म होने तक यह पता लगाना मुश्किल होता है कि वह कौन सी टीम को मैच जिता रहे हैं।
Shrivant Saxena
कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं दुनिया में सबसे बेकार व्यक्ति हूं..और फिर मुझे रोहित शर्मा और सर रविंद्र जडेजा की याद आ जाती है।
Doubter
सर रविंद्र जडेजा आज बदला लेंगे...लेकिन यह नहीं पता किस टीम से।
Abhijit Majumder
यह सर रविंद्र जडेजा के जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। गावस्कर ने अभी धोनी और उन्हें भारत का अंतिम स्थापित बल्लेबाज कहा है।
Save India
सर रविंद्र जडेजा तीहरे शतक से मात्र 287 रन कम बनाकर आउट हुए।
Rainy Leone
सर रविंद्र जडेजा ने साल के पहले मैच में तीन विकेट ले लिए हैं। अब वह साल भर क्या करेंगे?
Anjali Doshi
जडेजा को आज शतक लगाने के लिए ही मना लिया गया था, वनडे में तीहरे शतक का इंतजार कभी ओर पूरा किया जाएगा।
Nishant Singh
यदि आज भारत मैच जीत जाता है तो 3 जनवरी को सर रविंद्र जडेजा डे घोषित किया जाना चाहिए।
ajesh Mithyantha
क्या..पाकिस्तान ने सिर्फ 250 रन ही बनाए। ये क्या बकवास है...सर रविंद्र जडेजा तीहरा शतक ही नहीं लगा पाएंगे।







