Gul Panag
यदि दिल्ली को महिलाओं के लिए असुरक्षित कहो तो दिल्लीवाले उदास हो जाते हैं। सवाल यह है कि वो लोग कौन है जो दिल्ली को असुरक्षित बनाते हैं?
Ankit Agarwal
क्या अब भी दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल टीम के लिए सही नाम है?
Dr_Rajpurohit
सुषमा स्वराज दिल्ली में बलात्कार की वारदात पर आंसू बहा रही हैं जबकि देश में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले मध्यप्रदेश में होते हैं। बीते साल ही यहां 3406 बलात्कार के मामले हुए।
ModiMania
मैं चकित हूं, अभी तक दिल्ली की जनता ने लाठी उठाकर जानवरों को पीटा नहीं। यह तो किसी की भी बहन या मां के साथ हो सकता है।
Najib Habibullah
और अचानक सऊदी अरब का सख्त कानून सही लगने लगा। चोरी करो हाथ कटवाओ, रेप करो और नपुंसक हो जाओ। कितना सरल है ना..शुक्र है दुनिया 21 दिसंबर को समाप्त हो रही है।
Kunal Purandare
इससे भी दुखद यह है कि ऐसी घटनाओं के बाद समाधान खोजने के बजाए लोग यह तुलना करते हैं कि मुंबई ज्यादा असुरक्षित है या दिल्ली।
Mr. Tippler
कियानू रीव्स की फिल्म स्पीड 1992 में आई थी और उस समय भी बस में सीसीटीवी कैमरा लगा था लेकिन हमारे यहां तो 2012 हो गया है और कैमरे कहीं नहीं है।
Sanat Sankrityayan
जिस तरह से दिल्ली में घटनाओं हो रही हैं उससे लगता है कि जल्दी ही मेट्रो में सुनने को मिलेगा- अगला स्टेशन मोलेस्टेशन है।