सोहेल की कार से हुई मौत तो चर्चा में आ गए

मुंबई। ट्विटर के टॉप ट्रेंड में मंगलवार को रणबीर कपूर की तरह सोहेल खान का भी जलवा देखने को मिला। अंतर सिर्फ इतना सा है कि रणबीर फिल्म को लेकर तो तो सोहेल एक महिला को कुचलने के कारण चर्चा में हैं। खैर बदनाम हुआ तो क्या हुआ, नाम तो हुआ। देखिए कुछ ट्वीट।
विकास पाल (@pal_vikas) ने ट्वीट किया है कि सोहेल खान के ड्राइवर भूल गया कि वह सुपरस्टार नहीं है।
वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले (@waglenikhil) ट्विटर पर लिखते हैं कि अरबाज और सोहेल की कार से महिला को कुचलने की खबर ने मुझे सलमान खान का एक्सीडेंट याद दिला दिया। जब सलमान ने कोर्ट में मुआवजे के तौर पर 19 लाख रुपए जमा करवाए थे।
कमाल आर खान (@kamaalrkhan) चुटकी लेते हुए ट्वीट करते हैं कि सोहेल की कार से एक महिला की मौत हो गई। आखिरकार सलमान खान का भाई जो ठहरा। वह कल एक और कत्ल कर सकता है, बशर्ते वह अशोक चव्हाण की हॉट वाइफ न हो।
बारह बजे तक यह ट्रेंड रहा
#KillerEnglish
#ToMyFutureKids
#WrongAttitudeOnTwitter
Ranbir Kapoor
Western Ghats
Sohail Khan's
Sharad Pawar
Rs 500
Anderson Cooper
Maria Sharapova








