विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Soldier’S Instagram Post Puts Him In The Crosshairs

बंदूक के निशाने पर बच्चे का सिर, विवाद

dainikbhaskar.com | Feb 16, 2013, 15:41PM IST
 
 

 
इजराइल के हमलों में फलस्तीनी बच्चों का मारा जाना कोई नई बात नहीं है। हालांकि इजराइल हमेशा यह कहता रहा है कि उसकी ओर से गोलीबारी हमेशा बचाव में होती है। 
 
लेकिन अब एक इजराइली सैनिक द्वारा फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
 
 
इस तस्वीर में एक फलस्तीनी बच्चे को इजराइली सैनिक की राइफल के निशाने पर दिखाया गया है। 
 
इस तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर खूब सवाल भी उठाए जा रहे हैं। यह तस्वीर 25 जनवरी को ली गई थी और इसे बीस वर्षीय सैनिक मोर ओस्त्रोस्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। 
 
तस्वीर में एक अरब मूल के फलस्तीनी बच्चे को सैनिक की राइफल के निशाने पर दिखाया गया है। 
 
फलस्तीन के कई ब्लॉगरों ने इसकी तीखी आलोचना भी की है। ब्लॉगर अली अबुनिमास ने लिखा, 'यह इस बात की पुष्टि करती है कि फलस्तीनी बच्चे इजराइल के निशाने पर है।'
 
इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद से मोर के अकाउंट पर धमकी भरी टिप्पणियां भी आई हैं। हालांकि शनिवार को यह अकाउंट डीएक्टीवेट कर दिया गया। 
 
इजराइली सैनिकों द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें पोस्ट करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2010 में इडेन एबरजिल नाम की एक महिला सैनिक ने आंखों पर पट्टी बंधे फलस्तीनी कैदियों की तस्वीरों को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। 
 
 
इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने उस वक्त कहा था कि वह अपने सैनिकों द्वारा इस तरह की शर्मनाक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जांच करेगा। 
 
हालांकि इस ताजा मामले में आईडीएफ की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। तस्वीर को फिलहाल इंस्टाग्राम से हटा लिया गया है। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment