Home >> Trending on Web >> SP Tyagi Trending On Twitter
हेलीकॉप्टर घोटालाः सुर्खियों में हैं एसपी त्यागी
Dainikbhaskar.com | Feb 13, 2013, 17:12PM IST

बुधवार को ट्विटर पर एसपी त्यागी ट्रेंड कर रहे थे। दरअसल उनका नाम अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले की जांच में आया है। एसपी त्यागी भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख हैं।
हेलीकॉप्टर घोटाले में शक के दायरे में आए पूर्व एयर चीफ मार्शल एस पी त्यागी का पूरा नाम शशींद्र पाल त्यागी है। 14 मार्च 1945 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्में एसपी त्यागी ने 31 दिसंबर 1963 को भारतीय वायु सेना में ज्वाइ की। वह 1965 और 1971 की जंग में भी शिरकत कर चुके हैं. 1980 में जब जगुआर लड़ाकू विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया तो उसे उड़ाने वाले 8 पायलटों में त्यागी भी शामिल थे।1985 में उन्हें प्रतिष्ठित वायुसेना मेडल से सम्मानित किया गया। 31 दिसंबर 2004 को उन्होंने भारतीय वायुसेना के 20वें एयर चीफ मार्शल के रूप में कार्यभार संभाला था।
ट्विटर पर एसपी त्यागी को लेकर खूब चुटकियां ली जा रही हैं। पढ़िए चुनिंदा ट्वीट्स।
Raman
वक्त आ गया है जब कांग्रेस भ्रष्टाचार का मंत्रालय खोल दे। इससे भारत में वीवीआईपी करप्शन कम हो जाएगा।
Ashok hajeri
हेलीकॉप्टर घोटाले में एसपी को घसीटे जाने से मुलायम नाराज हो गए हैं। सुना है एसपी त्यागी इसमें शामिल है।
Prakash Sharma
एसपी त्यागी के मुताबिक साल 2003 में एनडीए ने स्पेसिफिकेशन जरूरतों में बदलाव किया था। लेकिन सवाल यह है कि यूपीए ने और अधिक पैसा लेकर इसे 2008 में लागू क्यों किया।
Manjunath kumar
एसपी त्यागी ने तो यह भी कहा है कि उन्होंने पीएमओ से बातचीत के बाद स्पेसिफिकेनशन जरूरतों में बदलाव किया था। प्रधानमंत्री तो ईमानदार हैं तो फिर कौन?
India Right Now
एसपी त्यागी ने कहा- मैं क्या करूं..देने वाला जब भी देता, देता चॉपर फाड़ के।






