भारत बंद से शाहरूख खान को सबसे ज्यादा फायदा!

पिछले एक साल के दौरान आज चौथा भारत बंद है। हर बार की तरह एक बार फिर विपक्ष के हंगामे ने आम जन जीवन को रोक दिया है। सरकार में शामिल नेताओं के पुतले जलाए जा रहे हैं, नारे लगाए जा रहे हैं और कहीं-कहीं तो भैंस के आगे बीन भी बजाई जा रही है। लगातार आयोजित किए जा रहे भारत बंदों ने इन्हें नीरस बना दिया है। सड़कों पर भले ही बंद नीरस हो लेकिन ट्विटर पर खूब चुटीली टिप्पणियां की जा रही हैं। आप भी डालिए कुछ चुनिंदा टिप्पणियों पर एक नजर..
Rahul Gandhi (Fake)
दिल्ली और मुंबई में विदेशी निवेश के खिलाफ भारत बंद फ्लॉप रहा है। अगली बार बीजेपी को बंद में भी एफडीआई की आवश्यक्ता होगी ताकि वो उसे कामयाब बना सके।
Jainam shah
भारत बंद का कारण यह है कि सोनिया गांधी शॉपिंग करने चली गई हैं। गौर करने वाले बात यह ह कि वो माया को खरीदकर लौटती हैं या मुलायम को।
Preity zinta
अरे बेवकूफ मुंबई में भारत बंद नहीं है....क्योंकि आज यहां गणपति विसर्जन का पहला दिन है।
Gul Panag
बंध का मुंबई में क्या सीन है? दो बजे मैं मुंबई पहुंच रही हूं, अगर गुंडागर्दी या तोड़फोड़ हो रही हो तो प्लीज मुझे जानकारी दे दीजिएगा।
Rajdeep Sardesai
बताया जा रहा है कि भारत बंद आम लोगों के लिए हैं। ऐसा लगता है जैसे आम लोगों को छुट्टी की जरूरत है।
Sukhi
बंद कितना कामयाब रहा यह कल सब्जियों के दाम बता देंगे।
Megha Devgan
भारत बंद है लेकिन मेरा दफ्तर क्यों हमेशा खुला रहता है।
PaNkaJ GaiKaR
हमें यह धोखा हो सकता है कि ट्विटर भारत है लेकिन ऐसा है नहीं। ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स से देश की नीतियां नहीं बदलती हां सड़कों पर प्रदर्शनों से जरूर बदल जाती हैं।
Harish Shenai
जैसे-जैसे लंच का वक्त करीब आता गया बीजेपी के नेता गिरफ्तार होते गए ताकि उन्हें आराम से खाना खिलवाया जा सके। यह भी भारत बंद का एक रंग है।
Puneet Maheshwari
भारत बंद का सबसे ज्यादा फायदा शाहरूख खान ने उठाया है क्योंकि उन्होंने आज ही अपनी फिल्म जब तक है जान का ट्रेलर रिलीज किया है ताकि लोग आराम से घर पर उसे देख सकें।






