विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Srt Means Sachin Retirement Time?

SRT मतलब सचिन रिटायरमेंट टाइम?

dainikbhaskar.com | Sep 03, 2012, 15:19PM IST
 
 



न्यूजीलैंड के टिम साउथी की साध कर फेंकी गई गेंद एक बार फिर सचिन तेंडुलकर का मिडिल स्टंप ले उड़ी। सचिन लगातार तीसरी बार क्लीन बोल्ड आउट हुए हैं। सचिन तेंडुलकर का इस तरह आउट होना भारत और उनके प्रशंसकों के लिए चिंता की बात है।


सचिन का विकटे गिरते ही ट्विटर पर सचिन तेंडुलकर और एसआरटी (सचिन रिटायरमेंट टाइम) ट्रेंड करने लगा। पढ़िये कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...



Ripper
हैलो, मैं सचिन तेंडुलकर से बात कर रहा हूं, सर मैं बैंक से बोल रहा हूं सर, हमारे यहां नया एक्सक्लूसिव रिटायरमेंट प्लान है...।


Fake News
सचिन तेंडुलकर आउट हो गये और एसआरटी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब सचिन रमेश तेंडुलकर नहीं बल्कि सचिन रिटायरमेंट टाइम है।


prempanicker
क्या सचिन तेंडुलकर द्रविड़ के रिटायर होने का इंतजार कर रहे थे ताकि वो उनकी तरह खेल सकें?



Tirchi Topi Waala
सचिन तेंडुलकर के आउट होने से पता चलता है कि उन पर संसद के स्थगित होने और भाजपा और यूपीए के सामने आने का कितना असर हुआ है।



Alex Mitchell
ऑस्कर पिस्टोरियस पैरालिंपिक्स के सचिन तेंडुलकर हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता की कौन जीत रहा है, सब उसी की बात करते हैं।


Shirin Sadikot
ऐसा लगता है जैसे वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ का रिटायरमेंट काफी नहीं था, अब हमें सचिन को भी संघर्ष करते हुए देखना पड़ रहा है। वाकई में बहुत बुरा वक्त है।


Sonali Thakker
सचिन को अपने बालों से ज्यादा अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।



Hiren Desai
धीरे-धीरे मैं सचिन के फैन से उनका आलोचक बनता जा रहा हूं। मुझे लगता है कि सही वक्त पर रिटायर होना जबरदस्ती खींचे गये करियर से ज्यादा सम्माननीय है।



Aditya
क्या सचिन अपनी अंतरात्मा की बात सुन रहे हैं। तीन बार लगातार क्लीन बोल्ड...अब हमें इस संख्या के बढ़ने का नवंबर तक इंतजार करना होगा।


Aarushi
सचिन कभी-कभी ही आउट होने के बाद बुरी तरह खीज जाते हैं। इस बार वो खीज गये। शायद यह फ्रस्ट्रेशन है।


सचिन लगातार तीसरी बार क्लीन बोल्ड

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment