Home >> Trending on Web >> Stuntwomen Walk Tight Rope On Volvo Trucks Running 80 Mlph
VIDEO: सांसें थाम लो...धड़कन भी रुक जाएगी
dainikbhaskar.com
| Aug 27, 2012, 15:08PM IST

वोल्वो ने अपने नए ट्रक के विज्ञापन के लिए सांसें रोक देने वाले स्टंट का सहारा लिया है।
यूट्यूब पर 15 अगस्त को पोस्ट किए गए इस स्टंट वीडियो को अब तक 43 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली स्टंटवुमैन फैथ डिकनी इस वीडियो में दो वोल्वो ट्रक के बीच बंधी रस्सी को चलकर पार करने की कोशिश कर रही हैं।
इस स्टंट को हॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टंट निर्देशक पीटर पेडरेरो ने डॉयरेक्ट किया है। वो जेम्स बांड, हैरी पॉटर, पाइरेट्स ऑफ द केरिबियन जैसी फिल्मों में भी स्टंट डॉयरेक्ट कर चुके हैं।
वीडियो क्रोएशिया के एक बंद हाइवे पर फिल्माया गया है। इस दौरान ट्रक 80 मील प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रहे थे। देखिए यह रोमांचित कर देने वाला वीडियो।






