सुषमा स्वराज का मोटा माल

कोयला घोटाला संसद का एक और दिन खा गया। प्रधानमंत्री घोटाले पर अपना बयान पूरा नहीं कर सके। जहां संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ वहीं संसद के बाहर भी सत्ताधारी और विपक्षी पार्टी में तीखी जुबानी जंग हुई। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोयले की दलाली में कांग्रेस पार्टी ने मोटा माल खाया। 'मोटा माल' पर जोर देते हुए सुषमा ने यह तक कह दिया कि अंग्रेजी अखबार भी अपनी खबरों में मोटा माल शब्द का ही प्रयोग करें।
सुषमा के इस बयान का नतीजा यह हुआ कि ट्विटर पर मोटा माल और सुषमा स्वराज दोनों ट्रेंड करने लगे। ट्विटर पर आई ज्यादातर प्रतिक्रियाओं में सुषमा स्वराज के बयान की तारीफ की गई हालांकि कई अन्य में उनसे भी तीखे सवाल किए गए।
पढ़िए ट्विटर पर आईं कुछ चुनिंदा प्रतिक्रियाएं...
Kiran Kumar S
सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पर मोटा माल खाने का आरोप लगाया तो आडवाणी ने यूपीए को ही अवैध करार दिया। सोनिया गांधी और उनकी टीम की अच्छी बखिया उधेड़ी जा रही है।
AshKDube
अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के बयानों को सुनकर मुझे उस वक्त की याद आ रही है जब एंब्रोस और वॉल्श वेंकटपथी राजू को बेहाल कर देते थे।
Sushovan Chaudhuri
लोकसभा में सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि 2016 के ओलिंपिक में उन्हें सुशील कुमार और मैरी कॉम का रूममेट होना चाहिए।
Videshi AutoRickshaw
सुषमा स्वराज और बीजेपी के बाकी नेताओं की समझ में नहीं आ रहा है कि वो अपनी पार्टी का कितना नुकसान कर रहे हैं। इस पागलपन को अब रुकना चाहिए।
Bankrupt GreekGod
सुषमा स्वराज के मोटा माल बयान के बाद उम्मीद है कि अब टेलीकॉम कंपनिया छोटा रिचार्ज को समाप्त करके मोटा रिचार्ज शुरु कर देगीं।
Prakash Sharma
सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने जबरदस्त बयान दिए लेकिन सीएजी रिपोर्ट में भाजपा शासित राज्यों के बारे में जो कहा गया है उसपर भी उन्हें सफाई देनी चाहिए थी।
Rajat Battu
सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के लिए प्रधानमंत्री पर आरोप लगाना आसान है। अपना टेलेंट उन्हें देश के पहले जेल गए राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का बचाव करने में दिखाना चाहिए।
Sanely Insane
क्या वह सुषमा स्वराज नहीं थी जिन्होंने रेड्डी बंधुओं पर अपना हाथ रखा था। और अब वह ही भ्रष्टाचार के बारे में बात कर रही हैं। हंसी आती है इस राजनीति पर।
Nitika Sachdeva
जैसे ही मैंने सुषमा स्वराज को टीवी पर मोटा माल कहते सुना वैसे ही मुझे लग गया था कि यह ट्रेंड्स में आएगा...और देखो आ गया।







