विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Team Anna Anshan

अनशन बनाम आराम : केजरीवाल और सिसोदिया की इस तस्‍वीर ने छेड़ी नई बहस

dainikbhaskar.com | Jul 30, 2012, 15:06PM IST
 
 


नई दिल्‍ली। जंतर मंतर पर अनशन कर रहे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की एक तस्‍वीर ने सोशल साइट फेसबुक पर नई बहस छेड़ दी है। यह बहस अनशन के तरीके को लेकर है। 
दरअसल एसके राघव के फेसबुक अकाउंट से एक तस्‍वीर पोस्‍ट हुई है। तस्‍वीर में केजरीवाल और सिसोदिया अपनी-अपनी पत्नियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों रात्रि विश्राम की तैयारी में हैं। 
चार घंटे के अंदर इस तस्‍वीर को 42 लोगों ने शेयर और 117 लोगों ने लाइक किया। वहीं, इस पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। इसमें सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्‍या अनशनकारियों को इस तरह के 'सुविधाजनक' माहौल का इस्‍तेमाल शोभा देता है?
विशाल शर्मा कहते हैं कि अगर हमारी कुर्बानी से देश आजाद हो सकता है तो चक दे टीम अन्‍ना।
जीतू  रावत लिखते हैं कि जोश के साथ होश भी जरूरी है।
दिनेश बेनीवाल ने लिखा है कि गद्दारों से लड़ने के लिए जिंदा रहना जरूरी है। अनशन छोड़कर आंदोलन चलाओ।
एसपी शाही बिसेन  ने लिखा है कि क्‍या हो गया केजरीवाल को। एक ही अनशन में। 
कुलदीप लिखते हैं कि भाईजी ये तो अब विश्राम ही करेंगे क्योंकि इनका काम था देश को भीड़ तंत्र के हवाले करना, उसमें ये लोग सफल रहे।
विवेक चौधरी ने फेसबुक पर लिखा है कि कलयुग के ध्रतराष्ट्र अन्ना हजारे को ये नहीं दिख रहा की उनके ये प्रिय सपूत केजरीवाल संजय सिंह, वगहरा फिर से इस आन्दोलन की कब्र खोद रहे हैं। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment