जंतर-मंतर पर फेल, लेकिन ट्वीटर पर 'हिट' है अन्ना का आंदोलन

नई दिल्ली। टीम अन्ना का अनशन जंतर-मंतर पर भले ही फेल हो गया हो लेकिन सोशल नेटवर्किग साइट पर इसका जोर देखने को मिल रहा है। ट्वीटर पर जिसे देखिए, वही टीम अन्ना के पक्ष में ट्विट कर रहा है। कोई अन्ना की तस्वीरें शेयर कर रहा है तो कोई अरविंद केजरीवाल और अन्ना के पक्ष में ट्विट कर रहा है। हालांकि, अनशन के विरोधियों की भी कोई कमी नहीं है।
चंद्र प्रकाश (CPism) ने ट्विट किया है कि जंतर मंतर बुला रहा है फिर से।
डॉक्टर मनीष कुमार (@DrManishKumar1) ने ट्वीटर पर लिखा है कि जंतर मंतर पर कम भीड़ का कारण टीम अन्ना का बैलेंसिंग एक्ट है। जिसमें उन्होंने यदि कांग्रेस को कुछ बोला तो साथ में भाजपा पर भी हमला बोला। इसकी आवश्यकता नहीं थी।
राजीव पांडे (@RAJEEVPANDE2405) ट्वीटर पर लिखते हैं कि बाबा रामदेव आज जंतर मंतर जाएंगे। चलो आज फैंसी ड्रेस में कुछ नया देखने को मिलेगा।
अंकित जैन (@indiantweeter) लिखते हैं कि मीडिया ने शैतान बनाया, अब शैतान ने ही उन पर हमला बोल दिया। टीम अन्ना के समर्थकों ने मीडिया के साथ बदसलूकी की।






