Home >> Trending on Web >> Thief Drive Straight Into Apple Store To Steal Iphones
VIDEO: लाखों के आईफोन पार करने के लिए इस चोर ने क्या किया...
Dainikbhaskar.com | Sep 19, 2012, 13:51PM IST

कोई चोर कितना दिलेर हो सकता है इसका सबूत अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में मिला। यहां एक चोर सीधा एप्पल के स्टोर में अपनी गाड़ी लेकर घुंस गया और लाखों रुपए के आफोन और अन्य एप्पल उत्पादों पर हाथ साफ करके रफूचक्कर हो गया।
इस चोर की यह हरकत एप्पल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। चोर की इस हरकत का वीडियो 15 सितंबर को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था जिसे अब तक साढ़े सात लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस दिलेर चोर की हरकत पर दिलचस्प प्रतिक्रिआएं भी दे रहे हैं।






