विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Thoriumscam Rocks Twitter, Manmohan Singh Face Criticism

ट्विटर पर शोरः 44 लाख करोड़ का थोरियम चोरी?

dainikbhaskar.com | Sep 03, 2012, 10:54AM IST
 
 



घोटाला शब्द भारत के लिए नया नहीं है। बस हर गुजरते दिन और हफ्ते, महीने और साल के साथ घोटाले की रकम के आगे के जीरो बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन ट्विटर पर इस वक्त जिस घोटाले की चर्चा हो रही है यदि उसके आंकड़े आप पढ़ेंगे तो शायद कहेंगे की दो लाख करोड़ का कोयला तुम ही रख लो, हमे हमारा 40 लाख करोड़ का थोरियम दे दो।


जी हां, सोमवार सुबह से ही ट्विटर पर थोरियम स्कैम ट्रेंड कर रहा है। दरअसल द स्टेट्समैन अखबार ने एक विशेष लेख प्रकाशित किया है जिसमें 44 लाख करोड़ रुपये के थोरियम की  चोरी का जिक्र है। थोरियम एक बेहद बेशकीमती पदार्थ है जिसका प्रयोग परमाणु कार्यक्रमों में होता है। इस लेख के मुताबिक भारत के समुद्री किनारों से लगभग 44 लाख करोड़ रुपये का थोरियम गायब है।


इस लेख के बाद से ही ट्विटर पर #ThoriumScam ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड में प्रति मिनट बीस से ज्यादा ट्वीट्स की जा रही हैं। सबसे रोचक पहलू यह है कि घोटाले का आंकड़ा लिखते वक्त लोग दो-चार लाख करोड़ रुपये इधर-उधर भी कर दे रहे हैं।


पढ़िये इस ट्रेंड में शेयर की गईं कुछ चुनिंदा ट्वीट्स


 



Dead Auditor
आशावादी लोग यह सोचकर खुश हो रहे हैंगे की कम से कम हमारे पास 40 लाख करोड़ रुपये तो हैं, कहां हैं इससे फर्क नहीं पड़ता।



Sumit
नये घोटाले से पब्लिक का मूड समझते हुए सरकार ने नए केलकुलेटर लांच किये हैं जिनमें 100 अंकों तक की गणना की जा सकती है।


Karthik Lanka
फिल्मों में देखा था कि विलेन विदेशी गुंडों के साथ मिलकर थोरियम की चोरी करता है और विदेशी व्यापारियों को बेच देता है। लेकिन कांग्रेस ने तो ये भी रियल लाइफ में ही कर दिया।


Robin
लो जी अब 48 लाख करोड़ रुपये का थोरियम घोटाला सामने आ गया। यूपीए के बाकी सब घोटालों पर चादर सी पड़ गई। हे भगवान मेरे देश की रक्षा कर।



Gaurav ‏
कोयला घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यूपीए हर संभव प्रयास कर रही है। उसी के लिए तो यह 48 लाख करोड़ का घोटाला किया गया है।



Anuraag Damle ‏
ऐसा लग रहा है जैसे सरकार में कोई पीरियोडिक टैबल पढ़ रहा है और उसके अनुसार ही चुन रहा है कि अब किस एलीमेंट में घोटाला करना है।



Shuvankar Mukherjee
ब्रेकिंग न्यूजः इस्तीफा देने से पहले मनमोहन सिंह ने सिब्बल से सूर्य की रोशनी, बारिश, हवा और पानी को बेचने का तरीका खोजने के लिए कहा।


Atin
थोरियम घोटाला भारत के खिलाफ देशद्रोह है। इसे अंजाम देने वालों को सिर्फ मौत की ही सजा दी जानी चाहिये।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment