Home >> Trending on Web >> Tihar Jail Trends As Afzal Hanged And Buried
...विश्वरूपम देख कर अफजल गुरु ने की आत्महत्या!
dainikbhaskar.com
| Feb 09, 2013, 14:22PM IST

अफजल गुरु की फांसी के साथ ही दिल्ली की कुख्यात तिहाड़ जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरु को फांसी पर लटकाए जाने के बाद तिहाड़ जेल में ही दफना दिया गया।
तिहाड़ को लेकर ट्विटर पर काफी टिप्पणियां की गईं और नतीजतन अफजल गुरु के साथ-साथ तिहाड़ जेल भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।
पढ़िए चुनिंदा टिप्पणियां
Aditya Raj Kaul
अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने के दिन मिरवायज उमर फारूख और सैय्यद अली शाह गीलानी दक्षिण दिल्ली में मौजूद थे। क्या यह मात्र संयोग ही था?
Faking News
पब्लिक रिलेशन की दिशा में यह तिहाड़ जेल का गलत कदम है। शीर्ष नेता अब दूसरी जेलों में जाना पसंद करेंगे।
moorthy
ऐसा लगता है जैसे कमल हासन की विश्वरूपम देखने के बाद अफजल गुरु ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली हो।
Sirensongs
उन्होंने अफजल को तिहाड़ में इसलिए दफना दिया ताकि उसकी कब्र मजार न बन जाए। यह बात समझ में आती है।
yogesh
मीडिया के मुताबिक अपने अंतिम पलों में अफजल गुरु काफी शांत था। यह क्या बकवास है...क्या हमले के वक्त उसने लोगों की शांति के बारे में सोचा था।
कुछ मजेदार ट्वीट्स भी अफजल की फांसी को लेकर किए गए..पढ़ें
Stereotypewriter
प्रिय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी। आपने अफजल को तो उसके अंजाम तक पहुंचा दिया। अब आप आइआरसीटीसी के हैंगिंग मैटर को भी सुलझा डालिए।
Aditya Kalra
प्रणब जी आप तो राष्ट्रपति बनने के लिए ही पैदा हुए थे। आप महंगाई, गार और बाकी चीजों की फालतू में ही चिंता कर रहे थे।
Angry Bombay Girl
लगता है सलमान खान से ज्यादा अब प्रणब मुखर्जी रिवाइटल खा रहे हैं। उनका यह फैसला देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।







