विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Toilets More Important Then Temples Says Jairam, Read Twitter Reactions

मंदिर ज्यादा जरूरी या टॉयलेट?

Dainikbhaskar.com | Oct 07, 2012, 19:35PM IST
 
 

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के एक बयान पर ट्विटर पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल मंत्रीजी ने कहा था कि भारत में मंदिरों से ज्यादा जरूरी शौचालय हैं। इस बयान के बाद से ही सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर जयराम रमेश और शौचालयों को लेकर खूब टिप्पणियां की जा रही हैं। 
 
पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स..
 
Oculus
आप टॉयलेट और मंदिर दोनों जगह आंतरिक सुख प्राप्त करने और अपनी पाप (गंदगी) धोने जाते हो लेकिन सिर्फ टॉयलेट में ही तुम आसन पर आसीन होकर भगवान जैसा महसूस कर सकते हो। 
 
Jaspal Bhatti
टॉयलेट ज्यादा धर्मनिरपेक्ष हैं। सभी धर्मों के लोग उनका बराबर उपयोग और  सम्मान करते हैं। 
 
Abdulla Madumoole 
प्रिय जयराम रमेश, हमे वाकई में मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों से ज्यादा शौचालयों की जररूत है, विरोध को दरकिनार करो और आगे बढ़ो। 
 
Suryanarayan Ganesh
क्योंकि अधिकर संघ के लोग बाबा रामदेव जैसे भगवा लंगोट पहनते हैं इसलिए उन्हें बंद टॉयलेट के बजाए खुले में ज्यादा अच्छा लगता है। इसलिए ही तो वो जयराम रमेश पर गुस्सा कर रहे हैं। 
 
Kiran Kumar S 
प्रिय जयराम रमेश, भारत के राष्ट्रपति भवन और राजभवनों से ज्यादा देश को शौचालयों की जरूरत है, इन्हें बेच दो और लाखों टॉयलेट बनवा दो। 
 
Faking News 
मैं भी जयराम रमेश के साथ हूं। लोग मंदिरों से ज्यादा टॉयलेट से ट्वीट करते हैं।
 
Sridhar
वैसे जयराम रमेश इंगलिश-विंगलिश टॉयलेट ला रहे हैं इंडियन-शिंडयन? 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment