मैगजीन कवर पर टॉपलैस बहू की मस्ती से राज परिवार लाल

लंदन. फ्रांस की एक पत्रिका ने ब्रिटिश राजघराने की बहू केट मिडिलटन की टॉपलैस तस्वीरें प्रकाशित कर दी हैं।
तस्वीरें क्लोजर मैगजीन ने शुक्रवार को प्रकाशित की। अभी राजकुमार हैरी की न्यूड तस्वीरों की शर्म उतरी भी नहीं थी कि बहू की टॉपलैस तस्वीरों ने राज परिवार को लाल कर दिया है।
सेलिब्रिटी गॉसिप पत्रिका क्लोजर ने पांच पन्नों पर प्रिंस विलियम के साथ मस्ती कर रही मिडिलटन की टॉपलैस तस्वीरें प्रकाशित की हैं। मिडिलटन दक्षिण फ्रांस के एक हंटिंग लॉज में अपने पति के साथ थीं।
मिडिलटन की यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब खोजी जा रही हैं। हालांकि फ्रांसिसी पत्रिका को छोड़कर अभी किसी मुख्य मीडिया वेबसाइट ने यह तस्वीरें प्रकाशित नहीं की हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश राज परिवार इन तस्वीरों के प्रकाशन से खासा खफा है। सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि ब्रिटिश राज परिवार फ्रांसिसी वकीलों से बात कर रहा है ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।
राज परिवार ने तस्वीरों को असली माना है। मिडिलटन और विलियम को जब इनके प्रकाशन के बारे में पता चला तो वो मलेसिया में थे। उन्होंने इसे अपनी निजता का हनन बताया है। हालांकि अभी तस्वीरों का प्रकाशन करने वाली पत्रिका ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
लेकिन केट मिडिलटन की टॉपलैस तस्वीरों से संबंधित खबरें दुनियाभर की समाचार वेबसाइटों पर प्रकाशित हो चुकी हैं। गूगल न्यूज सर्च करने पर कैट मिडिलनट की तस्वीरों से संबंधित 2600 से अधिक नतीजे आते हैं।








