विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Tributes On Twitter To Hugo Chavez

क्या अमेरिका के कैंसर से मरे शावेज?

dainikbhaskar.com | Mar 06, 2013, 12:58PM IST
 
 

 
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज का कैंसर की बीमारी से बुधवार को निधन हो गया। शावेज की मौत की खबर आते ही दुनियाभर में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर फैल गई। 
 
शावेज न सिर्फ वेनेजुएला के लोकप्रीय राष्ट्रपति थे बल्कि दुनियाभर में पूंजीवाद के विरोधियों के लिए सम्मान के प्रतीक थे। ट्विटर पर भी दुनियाभर से लोग शावेज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...
 
 
 
Emmanuel Mritta
जब हम गंभीरता से सोचते हैं तो पाते हैं कि जिंदगी का कोई  भरोसा नहीं है। भगवान शावेज की आत्मा को शांति दे।
 
Lion in Zion ‏
भगवान शावेज की आत्मा को शांति दे। वेनेजुएला के लोग उन्हें हमेशा मिस करेंगे...कभी नहीं भूल पाएंगे।
 
 
OLUSEGUN OSENI ‏
मैं शावेज की मौत पर वेनेजुएला के लोगों के दुख में शामिल हूं। भगवान उनकी पवित्र आत्मा को शांति दे। 
 
Myrose 
शावेज ने कहा था- साम्राज्यवाद के कुत्तों को भौंकने दो। हमारा काम अपने लोगों के लिए सच्ची आजादी हासिल करना है। 
 
Masikane ka Dlanga 
हम भले ही परफेक्ट न हों लेकिन वेनेजुएला में लोकतंत्र हैं- शावेज
 
Niall Dunne 
शावेज की मौत की खबर से बहुत दुखी हूं। शावेज हमारे युग के महान क्रांतिकारी थे, आने वाली नस्लें उनसे सबक लेती रहेंगी।
 
Jon :) ‏
शावेज नहीं रहे। उन्होंने उनकी जान लेने की कोशिश की...और अंत में कैंसर उनकी जान लेने में कामयाब रहा। शावेज को लाल सलाम।
 
Adam Smart 
अमेरिका ऐसी बहुत सी चीजें करने में सक्षम है जिनके बारे में हम नहीं जानते। लेकिन शावेज के जिस्म में कैंसर पैदा करना शायद बहुत ज्यादा है। मिस्टर मुडरो को अपने विचार पर दोबारा सोचना चाहिए।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment