कसाब पहुंचा प्रणब के द्वार, पढ़िए मजेदार ट्वीट्स

नई दिल्ली. मुंबई हमलों को दोषी अजमल आमिर कसाब ने सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब भारत के राष्ट्रपति को अपनी दया याचिका भेजी है। कसाब ने फांसी की सजा को उम्रकैद की सजा में बदलने की गुहार लगाई है।
दया याचिकी की खबर आने के बाद से ही अजमल कसाब ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। पढ़िए कसाब पर शेयर की गईं कुछ मजेदार ट्वीट्स....
MuteMohanSingh
अजलम कसाब आतंकवादियों का अजीत आगरकर है, वो कुछ भी करे किसी को फर्क नहीं पड़ता।
Gautam
अजमल कसाब को अब दया चाहिए क्योंकि वो तारीख पे तारीख से बोर हो गया है।
Raul
अजमल कसाब तो भारत में आत्मघाती मिशन पर आया था लेकिन हमारी बिरयानी ने उसका मन बदल दिया है और अब उसे दया चाहिए। देखिए बेहतरीन खाना क्या-क्या कमाल कर सकता है।
Radhakrishna
एक बहुत जरूरी सवालः कसाब के लिए बिरयानी पकाने पर कितने गैस सिलेंडर खर्च हुए।
Cee
अजमल कसाब ने अब दया याचिका दायर की है, लेकिन यह कायर तो आत्मघाती मिशन पर भारत आया था..।
Spiritually Atheist
अजमल कसाब ने भी दया याचिका राष्ट्रपति को भेज दी। पहले से ही मौत की सजा पाए 29 कैदियों की 20 दया याचिकाएं लंबित हैं।
Suryanarayan Ganesh
जाहिर सी बात है भारतीय जेलों में अजमल कसाब का जीवन उसके 26/11 से पहले के जीवन से बेहतर है।
anvita
अजमल कसाब ने दया याचिका दायर कर दी है, जो होगा देखा जाएगा लेकिन यह साफ है कि यह लटकाने वाला फैसला है।
Abhijit Majumder
कुछ लोग मेरी बात से नाइत्तेफक हो सकते हैं लेकिन कसाब का मामला इस बात का उदाहरण है कि एक सभ्य समाज अपने मुजरिमों के साथ कैसा सलूक करता है। वो उन्हें भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका देता है।









