Home >> Trending on Web >> U.S. Soldier Survives Taliban Machine Gun Fire During Firefight
WAR VIDEO: गोली लगने के बाद मिनटों तक चिल्लाता रहे अमेरिकी फौजी
Dainikbhaskar.com
| Sep 29, 2012, 13:19PM IST

यह वीडियो यूट्यूब पर 26 सितंबर को पोस्ट किया गया। वीडियो स्वंय घायल सैनिक ने अपने हेलमेट कैमरा से बनाया था। वीडियो को अब तक लगभग 25 लाख बार देखा जा चुका है और इस पर 22 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं आईं हैं। यह वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड्स में भी शामिल है।
अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहे अमेरिकी सैनिक तालिबान फायरिंग की चपेट में आ गए। इस सैनिक को कई गोलियां लगी लेकिन कोई भी उसके द्वारा पहने गए रक्षा कवच को नहीं भेद सकी और वो सकुशल वापस अपने बेस पहुंच गया।
सैनिक के मुताबिक उसे कुल चार गोलियां लगी लेकिन कोई भी उसके रक्षा कवच को नहीं भेद सकी।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोली लगने के बाद सैनिक जोर-जोर से चिल्ला कर कह रहा है- आई एम हर्ट, आई एम हर्ट (मैं घायल हो गया हूं, मैं घायल हो गया हूं)






