Home >> Trending on Web >> VIDEO: Is It A Strange Way To Raise Voice Against System?
VIDEO: विरोध का नायाब तरीका, सड़क पर दिखा दी कानून की हकीकत
Dainikbhaskar.com
| Sep 19, 2012, 16:04PM IST

नई दिल्ली. यह वीडियो दिल्ली को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 24 पर रिकार्ड किया गया। वीडियो में एक सख्श बाइक पर पीछे बैठकर सवारी कर रहा है।
इस सख्श ने अपनी पीठ पर तख्ती लगा रखी है जिस पर लिखा है, 'न्याय मांगने पर उल्टा मुकदमा दर्ज।'
43 सेकंड का यह वीडियो भारतीय न्याय व्यवस्था पर तीखा कटाक्ष है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अब तख्ती टांगकर घूम रहे हैं और खुद पर हुए प्रशासनिक अत्याचार को बयां कर रहे हैं।
वीडियो में दिख रहे सख्श के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय न्याय व्यवस्था के बारे में आपकी क्या राय बनी?








