विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Vijay Kumar Trends On Twitter After Silver Medal At Olympics

ओलिंपिक में पहला रजत पदक जीत कर छा गए विजय कुमार

dainikbhaskar.com | Aug 03, 2012, 21:46PM IST
 
 


ओलिंपिक से पहले विजय कुमार खबरों से बाहर थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीत चुके विजय कुमार के बारे में बहुत कम ही कहा-सुना जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को विजय कुमार न सिर्फ सुर्खियों में छा गए बल्कि ट्विटर पर भी ट्रेंडिंग टॉपिक्स में आ गए। 25 मीटर रेपिड फॉयर मेडल इवेंट में विजय कुमार 40 में से 30 सही निशाने लगाकर दूसरे स्थान पर रहे और इसी के साथ उन्होंने इस स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया। विजय के पदक जीतते ही ट्विटर और फेसबुक पर उन्हें शुभकामनाएं दी जाने लगी। 27 वर्षीय विजय कुमार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के हैं। उनके पदक जीतते ही हिमाचल सरकार ने भी उन्हें एक करोड़ रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। पेश हैं ट्विटर पर आईं कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...  Siddharth
विजय कुमार ने 25 मीटर रेपिड फॉयर पिस्टल मुकाबले में रजत पदक जीत लिया है...यह उनका पहला ओलिंपिक पदक है..आर्मी पिस्टल स्पेशलिस्ट को सलाम..जय हिंद। Rajyavardhan Rathore
मुझे आज भारतीय होने पर गर्व है...भारतीय सेना से जुडे होने पर गर्व है और मौजूदा वक्त में भारतीय शूटिंग पर गर्व है...विजय कुमार..तुम्हारा शुक्रिया। Gabbar singh
जब भी आप विजय कुमार या गगन नारंग को देखो तो दुआ मांगना जरूर पूरी होगी क्योंकि वो हमारे शूटिंग स्टार हैं। Mohandas Menon
27 वर्षीय विजय कुमार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के हैं। उन्होंने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2009 में भी रजत पदक जीता था। कॉमनवेल्थ खेलों में वो 3 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
Harsha Gowda
गगन नारंग ने कांस्य जीता, विजय कुमार ने रजत जीता और गोल्ड के साथ बप्पी लहरी तो हमारे पास हैं ही।
Tareque Laskar ‏
विजय कुमार बहुत ही अच्छे इंसान हैं। अभी उनका मेडल जीतने के बाद का इंटरव्यू देखा..बहुत ही सादा और सच्चा..जबरदस्त। PRATYUSH KR. YADAV ‏
विजय कुमार रॉक्स...अंततः मेरी उम्मीदें पूरी हो गईं...मैं भविष्य में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए दुआ करूंगा..भगवान विजय कुमार को सलामत रखे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment