हमें भी करनी है मुलायम जैसी गलती!

नई दिल्ली. गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के दौरान मुलायम सिंह यादव ने गलती से पीए संगमा के नाम के आगे निशान लगा दिया। जैसे ही उन्हें गलती का अहसास हुआ उन्होंने बेलट पेपर फाड़ दिया और फिर दोबारा वोट डाला।
मुलायम सिंह यादव की इस गलती पर सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि उन्हें भी मुलायम सिंह की तरह ही दोबारा वोट डालने का मौका मिलना चाहिए ताकि वो यूपी से समाजवादी पार्टी की सरकार को बाहर कर सके।
पढ़िए ट्विटर और फेसबुक पर आई कुछ टिप्पणियां...
Suresh En
यह तो हंस-हंस के पागल करने वाली घटना है। मुलायम सिंह यादव ने संगमा को वोट दिया...और फिर वोट वापस लेकर दोबारा से वोट डाला..मैं दुआ करता हूं कि लोगों के पास भी ऐसा ही विकल्प हो।
Faking News
क्या होगा अगर उत्तर प्रदेश में सभी कहें कि उन्हें भी मुलायम सिंह यादव की तरह दोबारा वोट डालना है?
Anamika
हुह? मुलायम ने गलती से संगमा को वोट दिया और फिर अपनी गलती सुधार ली...क्या हम भी अपनी गलती सुधार सकते हैं?
Rashmi Puranik
पत्रकार बता रहे हैं कि मुलायम सिंह ने गलती से संगमा को वोट दिया और फिर बेलट पेपर फाड़ दिया...यूपी से पैकेज वापस ले लो।
Natraj
संगमा के लिए यही काफी है। वो हार भी गए तब भी फर्क नहीं पड़ता। मुलायम की पंसद भी सबके सामने आ गई हैं। यह संगमा के लिए नैतिक जीत है।
Subhasish Das
मुलायम सिंह यादव के पीए संगमा को गलती से वोट देने की घटना से मुझे दूल्हे राजा का सीन याद आ गया, 'मेरी उंगली उसकी तरफ है लेकिन दिल आपकी तरफ







