Home >> Trending on Web >> We Want Free Water Not Free Wi Fi
फ्री वाई फाई नहीं बंसल साहब फ्री पानी दीजिए
dainikbhaskar.com
| Feb 26, 2013, 17:11PM IST

रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने जैसे ही चुनिंदा गाड़ियों में फ्री वाई फाई सुविधा देने का ऐलान किया वैसे ही वाई फाई ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। पवन बंसल ने उम्मीद की होगी कि उनकी इस घोषणा पर उन्हें तालियां मिलेंगी, लेकिन यहां तो टिप्पणियों से ही उन्हें शर्मसार किया जा रहा है।
लोग कह रहे हैं कि बंसल साहब फ्री वाई फाई के बजाए फ्री पानी देते तो ज्यादा अच्छा होता। कुछ ने कहा है कि वाई फाई चाहे न दे लेकिन सफाई करवा दें, भले ज्यादा पैसे देने पढ़ें। पढ़िए ट्विटर पर आई कुछ चुनिंदा प्रतिक्रियाएं...
Sudhir Krishnan
फ्री वाई फाईः यह क्या मजाक है, फ्री देना ही है तो फ्री खाना दो।
TONY KURIAN
मैं रेलवे स्टेशन के नजदीक घर की तलाश में लग गया हूं ताकि जब वाई फाई वाली गाड़ी आए तब फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकूं।
payal malhotra
राहुल गांधी को एक पत्नी तो दिलवा नहीं पा रहे हैं, फ्री वाई फाई क्या देंगे।
VAYUJ
भारतीय रेलवे में फ्री वाई फाई की घोषणा, उम्मीद करता हूं कि इस्तेमाल में जातिगत आरक्षण नहीं होगा।
shashikant singh 21
भारत में रेल में पानी की बोतलें फ्री देना फ्री वाई फाई देने से अच्छा विचार होता।
The Big Bad Vampire
ये फ्री पानी तो दे नहीं सकते और फ्री वाई फाई देने की बात कर रहे हैं।
shafullah
फ्री वाई फाई उन लोगों के लिए ईनाम होगा जो आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करने में कामयाब हो जाते हैं।
Sukriti Agarwal
वास्तविकता में वाई फाई फ्री नहीं होगा, आपको पासवर्ड जानने के लिए टीटीई को रिश्वत देनी पड़ेगी।
JhumkeWaali
आप लोग फर्स्ट क्लास एसी में यात्रा करना चाहते हैं और फ्री वाई के लेकर रोमांचित हैं। वैसे आपकी यात्रा का खर्चा कौन उठा रहा है।
Waquar Ahmed
फ्री वाई फाई? बंसल साहब हमें फ्री वाई फाई नहीं चाहिए....पैसे ले लो लेकिन सफाई करवा दो।
Punjabi Swag
फ्री वाई फाईः में दोबारा रेलयात्रा करना शुरू कर देता यदि फ्री वाईफ मिल रही होती तो।








