भाजपा कोयला घोटाले पर संसद में बहस से क्यों डर रही है

मंगलवार को तीन दिन के अवकाश के बाद शुरु हुई लोकसभा की कार्रवाही कोयला घोटाले को लेकर हुए हंगामे के बाद तुरंत स्थगित कर दी गई। कोयला घोटाले में प्रधानमंत्री का नाम आने के बाद से ही विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।
लोकसभा के स्थगन पर लोग ट्विटर और फेसबुक पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। ट्विटर पर तो मंगलवार को लोकसभा ट्रेंड्स में भी शामिल हो गई। लोग विपक्ष और सरकार के रवैये पर सवाल उठाने के साथ ही चुटीली टिप्पणियां भी कर रहे हैं।
पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...
Divye Joshi
भाजपा कोयला घोटाले पर बहस से क्यों भाग रही है? क्या वो नीलामी के खिलाफ लिए गए अपने फैसलों के पब्लिक के सामने आने से डर रही है।
Prakash Sharma
प्रिय भाजपा, तुम्हारे पास कई अच्छे वक्ता हैं...क्यों ने कार्यवाही स्थगित करवाने के बजाए संसद में बहस कराकर यूपीए को घेरा जाए।
The UnReal Times
संसद के सत्र जितनी देर चल रहे हैं उससे ज्यादा समय तो रोहित शर्मा आजकल क्रीज पर बिता रहे हैं।
Rajesh Kalra
लोकसभा तीन दिन की छुट्टी के बाद शुरु हुई और 45 सेकंड में ही स्थगित हो गई। राज्यसभा को बधाई, लाज रखने के लिए वो एक मिनट तक चल पाई।
Pranav Sapra
लोकसभा एक बार फिर से स्थगित हो गई...जैसे सप्ताहांत की छुट्टियां कम थीं।
mintusarma
लोकसभा बाकी सभी संस्थानों पर लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप लगाती है..लेकिन हमारा विश्वास तो सांसदों के कारण ही कम हुआ है।
Dharmendra
मुझे लगता है जल्द ही यूपीए खुद ही लोकसभा को भंग कर देगी और इसी साल चुनाव हो जाएंगे।
RV
काश लोकसभा बचपन में मेरा स्कूल होती। हर दूसरे दिन हॉफ डे रहता।






