क्या माइकल जैक्सन से भी जबरदस्त है इस स्टंटमैन का मूव?

अगर आप माइकल जैक्सन के मशहूर डांसिंग स्टेप 'मूनवॉकिंग' के फैन हैं तो अमेरिका के एक स्टंटमैन का वीडियो आपको रोमांचित कर सकता है। कैलिफोर्निया के स्ट्रीट स्टंटमैन एरिक नैश का एक वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को अब तक लगभग 14 लाख लोग देख चुके हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर ही इसे 8 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
'वन लव कैंडीमैन' के पेट नेम से पोस्ट किये गये 21 सेकेंड के इस वीडियो में एरिक नैश मून वॉकिंग कर रहे हैं। यू्ट्यूब पर मिले जबरदस्त रेस्पांस से उत्साहित एरिक ने अपना वीडियो ब्लॉग भी शुरु किया है।
लेकिन यूट्यूब पर सबसे चर्चित चैनलों में से एक रे विलियम जॉनसन ने एरिक के वीडियो का खूब मजाक उड़ाया। एरिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर विलियम जॉनसन को चुनौती देते हुए कुछ जबरदस्त एब्स मूव्सू भी दिखाये हैं। एरिक ने विलियम को चुनौती देते हुए कहा है कि तुम्हारे पास बिलियन व्यूज हो सकते हैं लेकिन मेरे जैसे एब्स नहीं है।
अब देखना यह है कि एरिक के नये वीडियो का रे विलियम जॉनसन कैसे जवाब देते हैं। रे के यूट्यूब चैनल को 55 लाख से अधिक लोगों ने सब्सक्राइब किया है और महीने के सबसे चर्चित वीडियो में से कम से कम 6 उनके ही होते हैं।








