विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Yogeshwar Dutt Wins Hearts Of Millions

योगेश की चपलता और ताकत का कायल हुआ हिंदुस्तान

dainikbhaskar.com | Aug 12, 2012, 12:28PM IST
 
 



भारत के तीस वर्षीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने फ्रीस्टाइल कुश्ती के 60 किलोग्राम वर्ग में ओलिंपिक मेडल जीतकर पूरे भारत को जश्न मनाने का मौका दे दिया है। लोग न सिर्फ योगेश्वर दत्त को बधाई दे रहे हैं बल्कि उनके बारे में जानने में भी दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। मेडल जीतने के बाद से ही येगेश्वर ट्विटर और गूगल ट्रेंड्स में शामिल हो गए हैं।


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत देश भर ने योगेश्वर को ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी। पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स


Narendra Modi
ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने पर योगेश्वर दत्त को शुभकामनाएं।


Dr Manmohan Singh
60 किलोग्राम वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी देश के साथ योगेश्वर दत्त को बधाई देते हैं।


Rajyavardhan Rathore
मैं अभी एयरपोर्ट टर्मिनल पर हूं...टीवी पर योगेश्वर दत्त की कुश्ती चल रही है...एक यात्री कहता है...ये लाल वाला अपना है ना...


Amitabh Bachchan


भारत के लिए एक और पदक...योगेश्वर दत्त ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता...मैंने उनकी कुश्ती देखी..जबरदस्त..बधाई हो।


Shahnawaz Hussain
योगेश्वर दत्त को शुभकामनाएं। फोकस, लगन, तागत और चपलता के दम पर कांस्य पदक जीतकर तुमने अपने वास्तविक चरित्र का प्रदर्शन किया।


Manoj Tiwary
योगेश्वर दत्त को शुभकामनाएं...आपने हमारा सीना चौड़ा कर दिया...ईश्वर आप पर कृपा बनाए रखे।


Faking News
जिस तरीके से योगेश्वर ने कोरियाई खिलाड़ी को धोया उसके तुरंत बाद किसी वाशिंग मशीन कंपनी को उन्हें अपना ब्रांड एंबेस्डर बना लेना चाहिए।



Yogesh
योगेश्वर दत्त की तरह ही सुशील कुमार भी अपनी फाइट से पहले करोड़ों लोगों की उम्मीदें का बोझ ढो रहे होंगे।


Gaurav Sikka
30 साल के इस पहलवान ने जबरदस्त दृढ़ता का प्रदर्शन किया। योगेश्वर दत्त एक चैंपियन की तरह खेले। इतने सालों की मेहनत के बाद उन्हें मेडल जीतता हुआ देखकर बहुत खुशी हुई।


Madhuchhanda
योगेश्वर दत्त वहीं हैं जिन्होंने दोहा एशियन गेम्स से कुछ दिन पहले ही अपने पिता को खो दिया था। वो खेलों में हिस्सा नहीं लेना चाहते थे लेकिन अपनी मां के कहने पर गए और वहां भी कांस्य पदक जीता।


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment