विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Youth Make Jokes Even On Azadi Express

आजादी एक्सप्रैस पर भी बना दिए चुटकुले...ये तो हद ही है

dainikbhaskar.com | Feb 26, 2013, 18:39PM IST
 
 

रेलमंत्री पवन बंसल ने मंगलवार को रेल बजट जारी करते हुए आजादी एक्सप्रैस की घोषणा की। यह ट्रेन युवाओं के देश की आजादी के संग्राम से जुड़े स्थलों की सैर करवाएगी। रेलमंत्री की इस स्वागत योग्य पहल का भी ट्विटर पर मखौल ही उड़ाया गया। 
 
आजादी एक्सप्रैस से संबंधित ट्वीट्स पढ़कर रेलमंत्री पवन बंसल निश्चित ही उदास हो जाएंगे। ट्विटर पर आए यह ट्विट्स देश के युवाओं में फैली नकारत्मकता को भी दर्शाते हैं। पेश हैं कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...
 
Suhas S ‏
पवन बंसल ने रेल बजट में आजादी एक्सप्रैस को इसलिए शामिल किया है ताकि करप्शन एक्सप्रैस को छुपाया जा सके। 
 
Bambai Ka Baba 
एक करप्शन एक्सप्रैस भी चाहिए जो दिल्ली को सीधे स्विट्जरलैंड से जोड़े। 
 
Sandip Ghose ‏
देश को भले ही आजादी एक्सप्रैस मिल गई हो लेकिन कांग्रेसियों को गांधी परिवार की गुलामी से आजादी कब मिलेगी।
 
Shiv Mishra ‏
आजादी एक्सप्रैस आईटी एक्ट की धारा 66ए के प्रावधानों के तहत चलेगी। 
 
ileana d'cruz 
प्रिय सर, देश को आजादी एक्सप्रैस से ज्यादा जरूरत स्वदेशी एक्सप्रैस की है।
 
Mogambo 
आजादी एक्सप्रैस रेल सिर्फ सेक्युलर युवाओं के लिए हैं- मुलायम सिंह यादव।
 
SADANANDAREDDY
स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों के दर्शन के लिए आजादी एक्सप्रैस चलाई जाएगी ताकि सरकार देशभक्तों को एक साथ ही गिरफ्तार कर सके। हर राज्य में पुलिस को बताने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 
 
Daksh Panwar
आजादी एक्सप्रैस से ज्यादा हमें खुद को एक्सप्रैस करने की आजादी की जरूरत है। 
 
Manoj Tiwari 
क्या आजादी एक्सप्रैस लाहौर भी जाएगी?
 
archita moitra ‏
क्या आजादी एक्सप्रैस में फेसबुक और ट्विटर इस्तेमाल करने की आजादी होगी। 
 
 
Tinu Cherian Abraham 
उम्मीद करते हैं आजादी एक्सप्रैस गैर यूपीए शासित राज्यों में भी रुकेगी।
 
Yash. ‏
आजादी एक्सप्रैस में फ्री वाई फाई नहीं चलेगा...कारण सबको पता है। 
 
The UnReal Times ‏
आजादी एक्सप्रैस? अगली बार ये लोग पदयात्रा एक्सप्रैस शुरू करेंगे जो उन स्थानों तक जाएगी जहां राहुल गांधी ने पदयात्रा करके फ्री में खाना खाया था। 
 
Sir.BlogswortH
आजादी एक्सप्रैस की तरह ही कपिल सिब्बल भी धारा 66ए एक्सप्रैस पर विचार कर रहे हैं ताकि युवाओं को जेल की यात्रा करवाई जा सके। 
 
Gautam Trivedi
आजादी एक्सप्रैस भारत सरकार द्वारा युवाओं के यात्रा करवाना की एक और योजना है। 
 
Saare Jahaan Se ‏
उम्मीद करते हैं आजादी एक्सप्रैस वहां भी जाएगी जहां भ्रष्टाचार और महंगाई न हो। 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment