Home >> Trending on Web >> Youtube Complaints Video Trending On Youtube
यूट्यूब की हंसी उड़ाता वीडियो सुपरहिट
dainikbhaskar.com
| Jul 02, 2012, 19:43PM IST

वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब पर हर तरह के वीडियो मिलते हैं। मनोरंजन, शिक्षा, समाचार से लेकर हर तरह की नॉलेज के वीडियो यूट्यूब र मिल जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यदि किसी को यूट्यूब से शिकायत होगी तो क्या होगी।
यूट्यूब चैनल बेयरली पॉलिटिकल ने शनिवार को यूट्यूब कंप्लेंट्स नाम से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जो खूब देखा जा रहा है।
इस मजाकिया वीडियो में यूट्यूब का ही मजाक उड़ाया गया है। आप भी ये वीडियो देखिये और दिल खोलकर हंसिये...।
पोस्ट होने के बाद से ही यह वीडियो अमेरिका में ट्रेंड कर रहा है। इस पोस्ट के लिखे जाने तक इसे सवा सात लाख बार देखा जा चुका था।






