विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Yuvraj Makes Heroic Comeback, Trends On Twitter

टी-ट्वेंटी में वापसी कर छा गए युवराज सिंह

dainikbhaskar.com | Aug 10, 2012, 18:42PM IST
 
 



भारत के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने कैंसर को मात देने के बाद एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी की है। युवराज सिंह के टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के लिये चयनित किया गया है। टीम में शामिल होने के बाद से ही युवराज सिंह और उनके फैंस खासे उत्साहित हैं।


युवराज सिंह के फैंस ट्विटर के जरिेए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। चयन की खबर आने के बाद ही युवराज सिंह ट्विटर ट्रेंड्स में शामिल हो गए। उन्होंने भी ट्वीट करके अपनी खुशी का इजहार किया। हालांकि इससे पहले किए गए एक ट्वीट में युवराज ने मीडिया का मजाक भी उड़ाया। युवी ने ट्वीट किया, 'डियर मीडिया फ्रेंड्स! कैसा लग रहा है आप सबको मेरे घर के बाहर। कोई चाय-शाय भिजवाऊं क्या? ऊप्स सॉरी, मैं तो घर पर हूं ही नहीं।'


युवराज के चयन पर ट्वीट करते हुए खेलमंत्री अजय माकन ने कहा, 'युवराज योद्धा हैं, उनकी वापसी न सिर्फ भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएगी बल्कि बुरे वक्त से जूझ रहे खिलाड़ियों को हौसला भी देगी।'


पढ़िए युवराज की वापसी पर आए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...


Derek Pringle
कुछ साल पहले युवराज सिंह केविन पीटरसन के चिर प्रतिद्वंदी खिलाड़ी थे लेकिन अब उन्होंने इससे भी कठोर प्रतिद्ंदी कैंसर को हरा दिया है और वो टी-ट्वेंटी में वापसी कर रहे हैं। यह हौसला बढ़ाने वाला है।


A muse sing


विश्वकप से टी-टवेंटी विश्व कप तका सफर ऐसा जिससे बहुत कम लोग ही गुजरे हैं। वो एक सच्चे सुपरहीरो हैं। युवराज के लिए अथाह सम्मान।


Hazel
युवराज सिंह के बारे में सुनकर बहुत खुशी हुई। कैंसर पर विजय प्राप्त करने के 6 महीने के भीतर ही टीम में वापसी प्रेरणादायक और अद्भुत है।


Taran Degun
युवराज सिंह ट्रेंड कर रहे हैं...हुर्र...सड्डा शेर वापस आ गया है।


Priya Rajani
ओह्ह मॉय गॉड..वो वापस आ गए हैं। कैंसर को हराकर वो और मजबूती से खड़े हैं...यह सभी को प्रेरणा देगा। युवराज सिंह किंग हैं।


Gopesh Pathak
युवराज सिंह ने टीम में वापसी की है। क्या शानदार आदमी हैं। क्या अद्भुत कहानी है। उम्मीद करता हूं की टीम बुरा प्रदर्शन करके युवराज सिंह का सम्मान कम नहीं करेगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment