जुग जुग जीवित रहें जोहरा

नयी दिल्ली.विद्रोही तेवर वाली अभिनेत्री जोहरा सहगल ने आज जीवन के सौ वसंत पूरे कर लिये। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर उन्हें बधाई देने का अनवरत सिलसिला चल रहा है। इतना ज्यादा कि जोहरा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में मुस्लिम रोहिल्ला पठान परिवार में जन्मी जोहरा ने प्रचलित परम्पराओं को चुनौती देते हुए उदय शंकर से विवाह किया। इप्टा से जुड़ी रहीं जोहरा को सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है।
उन्हें बधाई देने वाले कुछ ट्वीट इस प्रकार हैं।
@sardesairajdeep जोहरा सहगल आज 100 साल की हो गयीं। उन्हें पारिभाषित करने के लिए एक शब्द है ‘द ग्रांड यंग लेडी’
@deespeak इंडियन थियेटर और सिनेमा की इस महान महिला का सौंवा जन्मदिन । क्या यात्रा है और वह क्या महिला हैं।
@AnupamPkher महान अभिनेत्री जोहर सहगल आज सौ साल की हुई। वह भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरा करने का एक प्रतीक हैं। हैप्पी बर्थडे ग्रांड लेडी ।
@taran_adarsh जोहर सहगल सौ साल । सलाम , सम्मान ईश्वर की कृपा उन पर बनी रहे ।
@TheMTulsyan मै ऐसी एक्ट्रेस को सलाम करता हूं जिसने पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणवीर कपूर तक काम किया है। हैप्पी 100 वां बर्थडे जोहरा सहगल ।
ट्विटर पर ट्रेंड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
https://twitter.com/#!/search/%22Zohra%20Sehgal%22
दोपहर तीन बजे ट्विटर पर यह ट्रेंड बना हुआ था।
•#ThingsThatMakeMeGoWow
•#TheWonderYears
•#ThingsILookFor
•Zohra Sehgal
•Bangaru Laxman
•A Picture Of Me When I Was
•Rajya Sabha
•Zerg Rush
•Pep Guardiola
•INS Teg





