नोएडा। मायावती के करीबी शराब व्यवसायी के ठिकानों पर पड़े आयकर छापे में नया मोड़ आ गया है। व्यवसायी पॉन्टी चड्ढा ने दावा किया है कि उनकी तिजोरी में 100 करोड़ की संपत्ति नहीं थी। चड्ढा ने कहा कि आयकर विभाग जबरदस्ती उन्हें परेशान कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को आयकर विभाग ने पॉन्टी चड्ढा के कई ठिकानों पर छापे मारे थे। छापेमारी की कार्रवाई के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि 6 फीट चौड़ी और इतनी ही ऊंची जब्त तिजोरी में करीब 200 करोड़ रुपए हो सकते हैं। मगर अब पॉन्टी चड्ढा ने तिजोरी में इतनी रकम होने की बात से साफ इंकार कर दिया है।
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने यूपी के बड़े कारोबारी और मायावती के करीबी पॉन्टी चढ्ढा पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को उद्योगपति पॉन्टी चड्ढा के मुरादाबाद, नोएडा, दिल्ली, मुंबई और पंजाब के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी।
आयकर विभाग के 200 अधिकारियों ने सीआरपीएफ के जवानों की मदद से छापेमारी की कार्यवाही की थी क्योंकि आयकर विभाग स्थानीय पुलिस को इस मामले में शामिल नहीं करना चाहता था।
Related Articles: