राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
प्रेमी युगल की हत्या में 7 को फांसी
agency | Jul 31, 2012, 16:55PM IST
बदायूं. यूपी के बदायूं जिले की एक अदालत ने झूठी शान की खातिर प्रेमी युगल की हत्या के मामले में सोमवार को सात लोगों को फांसी की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में 22-23 मई 2006 की रात को दीनदयाल और उसकी प्रेमिका अनीता की लड़की के परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और फि र दोनों के शव गांव में लगे कंडों के ढेर में डालकर जला दिए थेे। दीनदयाल के साथ प्रेम सम्बन्ध अनीता के परिजन को गंवारा नहीं थे। इसलिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अपर जिला न्यायाधीश षष्ठम एसएन त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अनीता के पिता नत्थू के साथ-साथ वीरेश, पप्पू, राकेश, जयप्रकाश तथा दो अन्य अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई।







