विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Agra >> District Magistrate Ordered To Not To Wear Jeans In Office

आगरा के डीएम ने जींस पहनने पर लगाया प्रतिबंध

dainikbhaskar.com | Feb 23, 2013, 14:35PM IST
 
 

आगरा. यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं और जींस पहनना का शौक रखते हैं, तो अपनी आदत बदलनी पड़ेगी। आगरा के नए डीएम जुहेर बिन सगीर ने कर्मचारियों और अधिकारियों से इस आदत को बदल लेने को कहा है। यहां जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम की ओर मीडिया को भेजी गई एक प्रेस रिलीज में इसका खुलासा किया गया है। इस आदेश से तमाम कर्मचारी चौंक गए हैं। डीएम के सामने किसी को कुछ बोलने की हिम्‍मत भी नहीं हो रही है। उन्‍हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वे कैसे इस फरमान का विरोध कर दें।
 
जुहेर बिन सगीर ने एक सप्‍ताह पहले ही आगरा में डीएम का चार्ज संभाला है। वे इससे पहले मुख्‍यमंत्री कार्यालय में तैनात थे। उन्‍होंने आगरा आते ही कार्य संस्‍कृति विकसित करने के नाम पर अब जींस पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्‍होंने 25 सूत्रीय निर्देश जारी किए हैं। ताकि जन समस्‍याओं का निराकरण संवेदनशील और त्‍वरितगति से हो। इसी सूत्र में एक है कपड़े पहनने का सही लहजा।
 
वेशभूषा के संबंध में भी निर्देश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने अपेक्षा की है कि कार्यालय में साफ एवं शालीन वेशभूषा में रहे। खुले बटन अव्यवस्थित पोशाक तथा जीन्स आदि न पहनें। शालीनता एवं सफाई का विशेष ध्यान रखा जायें। सरकारी कार्यालयों में पान, गुटखा, तम्बाकू इधर-उधर न थूके इसके लिए डस्टबिन रखी जायें। कार्यालय को धूम्रपान निषेध बनायें, न स्वयं बीडी पीये और न दूसरों को पिलायें। साथ ही कार्यालयों के शौचालयों में पर्याप्त पानी व सफाई व्यवस्था का समुचित प्रबंध हो।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment