अखिलेश ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा गलत नीतियों ने यूपी पर बढाया बोझ

लखनऊ: केंद्र की सत्ता पर काबीज कांग्रेस और प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में वाक् युद्ध और बढ़ गया है।
हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे के दौरान कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राहुल गांधी नें यूपी की अखिलेश यादव सरकार पर जमकर हमला बोला था।
पर शनिवार को हमला बोलने की बारी थी प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव, जिनके निशाने पर थी केंद्र की यूपीए सरकार।
लखनऊ में अति पिछड़ी जातियों के सम्मलेन को संबोधित करते हुए अखिलेश ने केंद्र सरकार की उन नीतियों की आलोचना की जिनके चलते ना सिर्फ यूपी पर आर्थिक बढ़ा है बल्कि लगातार मुद्रास्फीति भी बढ़ती गयी है।
अखिलेश ने कहा की इन सबके के बावजूद प्रदेश सरकार ने पेट्रो प्रोडक्ट्स के दामो पर टैक्स नहीं बढाया।
यूपी के सीऎम ने यह भी कहा की उन्होंने केंद्र सरकार को 17 अति पिछड़ी जातियों को पिछड़ी जातियों की सूची में शामिल करने के लिए लिखा है।
अखिलेश ने याद दिलाया की 2005 में जब उनके पिता मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब भी उन्होंने ऐसा ही एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। पर इसके बाद प्रदेश की सत्ता पर काबिज़ हुई मायवाती सरकार नें सारी प्रक्रिया को रोक दिया।
अब वैसा ही प्रस्ताव फिर से केंद्र को भेजा गया है और प्रदेश सरकार को केंद्र से इस दिशा में जल्द ही कुछ सार्थक पहल होने की आशा है।
इन 17 अति पिछड़ी जातियों में कश्यप, कुम्हार, बिन्द, केवट, गोंड, प्रजापती, बाथम, मछुवा, राजभर, निषाद, मल्लाह और कन्हार शामिल हैं।






