लखनऊ/मुरादाबाद. नई दिल्ली में 'दामिनी गैंगरेप' के बावजूद
जहां एक बार फिर लड़की से हैवानियत हुई है, वहीं मुरादाबाद में पुलिस ने कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा को गिरफ्तार किया है। मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर कालोनी के एक फ्लैट से इन दोनों को पुलिस ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। पुलिस को कमरे में कांडोम बिखरे पड़े मिले। पूछताछ में छात्र-छात्रा ने स्वीकार किया कि वे तकरीबन तीन घंटे तक कमरे में बंद रहे और इस दौरान उन्होंने दो बार शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कांशीराम नगर कालोनी में मंगलवार शाम एक मकान में स्कूली ड्रेस व बैग के साथ एक छात्र पहुंचा। उसके साथ बुरके में एक किशोरी भी थी। मकान में रहने वाले किशोर- जो उनका दोस्त था, उसने दोनों को अंदर किया और बाहर से ताला लगा दिया। यह देख आसपास के लोगों को शक हुआ। थोड़ी ही देर में कालोनी में काफी लोग जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ सुरेंद्र पाल सिंह और चौकी प्रभारी कांशीराम नगर कालोनी भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर बैठे छात्र छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर छात्र और छात्रा मिले, जो दुछत्ती पर चढ़कर बैठे थे। दोनों को नीचे उतारकर पुलिस थाने ले गई और पूछताछ की गई। एसओ के मुताबिक दोनों प्रिंस रोड के एक नामी पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ते हैं। दोपहर बाद क्लास बंक दोनों स्कूल ड्रेस में ही बाहर निकले थे। वे पहले एक रेस्टोरेंट में गए जहां उन्होंने नाश्ता पानी किया, उसके बाद छात्र के साथ पढ़ने वाले किशोर के कांशीराम नगर स्थित मकान में पहुंच गए। यहां पर रहने वाले छात्र दोनों का सहपाठी है। उसका घर खाली था और उसके परिजन गांव गए थे।
जब दोस्त ने अपने दोस्त को अपना घर खाली होने की सूचना दी तो उसने अपनी छात्रा दोस्त के साथ प्रोग्राम बना लिया। कांशीराम नगर स्थित उक्त फ्लैट में पहुंचने पर दोस्त ने दोनों को घर के अंदर कर बाहर से ताला लगा दिया और खुद फिल्म देखने चला गया। थाने में दोनों ने पुलिस को बताया कि इस मकान में दोनों ने दो बार सुरक्षित यौन संबंध बनाए। वे पहले भी यहां आ चुके हैं और शारीरिक रिश्ते कायम कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता नहीं है उसकी मां एक स्कूल में टीचर है और भाई शुगर मिल में असिस्टेंट मैनेजर है। छात्र के पिता का बैट्री का कारोबार है तथा उसके भाई नोएडा में इंजीनियर हैं। जानकारी के मुताबिक जब दोनों स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी थी।
वैसे दोनों के परिवार के लोग उनकी हरकतों से पहले से ही परेशान थे। एसओ ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाने में बुलाया गया। इस मामले में पुलिस ने अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनको आज अदालत में पेश किया जाना है।
आगे पढ़ें- ताज नगरी में हनीमून मना रहे थे दो बच्चे
उत्तर प्रदेश की 7 फरवरी की प्रमुख खबरें