राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गोली मारने से पहले डीएसपी को पीटा गया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
Team dainikbhaskar.com
| Mar 06, 2013, 18:16PM IST
लखनऊ. सीबीआई ने डीएसपी जिया उल हक मर्डर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सीबीआई ने एक स्पेशल टीम का गठन किया जो जांच करने जल्द ही कुंडा जाएगी। डीएसपी की पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है जिसके मुताबिक जिया उल हक को गोली मारने से पहले पीटा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक जिया उल हक के सीने पर दायीं तरफ गोली और हेमरेज से उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि डीएसपी को एक गोली लगी है जो अभी तक नहीं मिली है। हालांकि डीएसपी की पत्नी ने इससे पहले दावा किया था कि जिया उल हक के शरीर में तीन गोलियां लगी थीं लेकिन अब उनका कहना है कि वह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संतुष्ट हैं। इस बीच, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आरोप लगाया है कि राजा भैया के जेल से बाहर रहते मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। प्रतापगढ़ के हथिगवां इलाके में ग्राम प्रधान और उनके भाई की हुई हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी जिया उल हक की हत्या हो गई थी।
इधर, यूपी में एक और पुलिस अफसर भीड का निशाना बना है। बुधवार को गोरखपुर के सिविल कोर्ट परिसर में वकीलों ने जिले के सीओ बांसगांव को बंधक बना कर पीट डाला। वकीलों का आरोप है कि उक्त सीओ बलात्कार के एक मामले की जांच में हीलाहवाली कर रहा है।
राज्य में लगातार हो रहे दंगों और बीते शनिवार को सीओ की हत्या के बाद से राज्य सरकार की वैसे ही किरकिरी हो रही है। इस कांड के बाद तेज हुई राजनीति के बीच किरकिरी झेल रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को प्रतापगढ़ में कुंडा के बलीपुर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान नन्हें यादव और उनके भाई सुरेश यादव की पत्नियों को 20-20 लाख रुपए का चेक सौंपा। सीएम के अनुसार उनकी मांग है कि मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए, जिस पर विचार किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पैसा भरपाई नहीं कर सकता लेकिन परिवार की देखभाल के लिए सहारा दे सकता है। उन्होंने कहा कि हम आज परिवार के बीच इसीलिए बैठे ताकि उन्हें लगे कि सरकार उनके साथ है। मामले में जांच सीबीआई को करनी है। जांच में यूपी सरकार पूरा सहयोग देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना पर किसी को राजनीति नहीं करना चाहिए, लेकिन उनके साथ बलीपुर गांव पहुंचे आजम खां ने एकदम राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने मीडिया और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा- माफ कीजिएगा, लेकिन चुनाव से पहले ये नहीं समझ सकते थे कि हम सरकार बना पाएंगे। चुनाव परिणाम में हम जिस रफ्तार से आगे आए, वह उनके गले नहीं उतरा। उस समय उन्होंने अपनी भावनाएं दबा लीं, जो अब बाहर आ रही हैं। आजम ने कहा कि विपक्ष हमारी आरती तो उतारेगा नहीं। यह हादसा दुखद है लेकिन इस हादसे में जिस तेजी से और सख्त कार्रवाई हुई है वह भी कम नहीं है। बसपा शासनकाल में कभी ऐसा नहीं हुआ। क्या कभी मायावती किसी पीड़ित के घर गईं?
गांव पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बंद कमरे में मृतक ग्राम प्रधान के परिजनों से बातचीत की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। सीएम को देखते ही मृतक ग्राम प्रधान नन्हें की पत्नी बेहोश हो गईं। उन्हें होश में लाया गया, पर वह बार-बार गिर जा रही थीं। नन्हें के परिजनों की मांग है कि उनके परिवार के खिलाफ इस घटना में जो एफआईआर दर्ज की गई है, वह वापस ली जाए।
मुख्यमंत्री की यात्रा के वक्त वहां राजा भैया (देखें, उनके ठाठ-बाट की अनदेखी 14 तस्वीरें) के समर्थक भी बड़ी संख्या में जुटे रहे। उन्होंने 'राजा भैया निर्दोष हैं' के नारे लगाए।
बता दें कि ग्राम प्रधान की हत्या के बाद हुए संघर्ष में पुलिस उपाधीक्षक जिया उल हक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक उपाधीक्षक के परिवार को सोमवार को 50 लाख रुपए के मुआवजे के चेक दिए और हत्या की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की। इस मामले में शासन ने मंगलवार देर शाम हथिगवां थाने के एसएचओ मनोज शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है। मनोज शुक्ला तब पीठ दिखाकर भाग निकले थे, जब ग्राम प्रधान की हत्या के बाद भीड़ ने सीओ जियाउल हक को घेर लिया था।
मंगलवार को प्रधान के परिवार के सदस्य मुआवजे तथा सुरक्षा की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए थे। उन्हें राजा भैया और उनके लोगों का डर अभी भी सता रहा है। पिता दुखीराम समेत परिजनों का कहना था कि अगर मुख्यमंत्री नहीं आते हैं तो पूरा परिवार जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा।
फोटो- मृतक प्रधान की पत्नी सुमन।
आगे पढ़ें- गिरफ्तार नहीं होंगे राजा भैया
डीएसपी जियाउल हक से संबंधित अन्य समाचार-
6 मार्च की अन्य खास खबरें
प्रीति जिंटा से 10 घंटे तक पूछताछ, यशराज फिल्म्स पर लगा जुर्माना
News
- State News
National News
International News
Bollywood
Cricket
Jeevan Mantra
Business
Editorial
Gadgets
English News
Gujarati News
Marathi News
- Rajasthan News
Haryana News
Madhya Pradesh News
Punjab News
Chattisgarh News
Himanchal News
Uttar Pradesh News
Bihar News
Jharkhand News
Maharastra News
Gujarat News
Jammu & Kashmir News
- Delhi News
Jaipur News
Bhopal News
Chandigarh News
Udaipur News
Indore News
Ludhiana News
Jodhpur News
Raipur News
Ranchi News
E-paper
Archives
Trending Events
Crime
Photo Contest
Recipes
Infotainment
Group Sites
- divyabhaskar.com
Largest Gujarati Website dailybhaskar.com
Most comprehensive
Local News website in English divyamarathi.com
A Leading Marathi News Website dbhaskar.com
The alternate homepage of bhaskar.com myfmindia.com
Radio Division, wholly owned company of Bhaskar group dainikbhaskargroup.com
Group Website of India’s Largest Newspaper Group
Copyright © 2013-14 DB Corp ltd., All Rights Reserved. Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.











