विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> Crime Kundali Of New Minister Of Akhilesh Yadav

सपा ने कहा, दाग हमारे मंत्री पर नहीं, मीडिया में है

1 of 8 Photos
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में चल रहे महाकुंभ  और राज्‍य में बह रही भ्रष्‍टाचार की गंगा के बीच अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली लगभग 11 महीने पुरानी सरकार में गुरुवार को 12 नए मंत्री शामिल किए गए। तमाम आलोचनाओं के बावजूद अखिलेश ने इन 12 मंत्रियों में से चार बाहुबलियों को भी जगह दी। अब मंत्रियों की कुल संख्या 60 हो गई है। इनकी संख्‍या बढ़ाने से असुरक्षित-उपेक्षित जनता की परेशानी कितनी कम होगी, यह देखने वाली बात होगी।
 
सीएमओ हत्‍याकांड में फंसे विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह से पिछले दिनों सीएम अखिलेश ने ही मंत्री पद छीना था। लेकिन अब उस मामले में रिपोर्ट आ जाने के बाद उचित कार्रवाई का आश्‍वासन देते हुए मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें एक बार फि‍र राज्‍यमंत्री का दर्जा दिला दिया। वहीं गोण्‍डा से ही पंडित सिंह के अलावा एक अन्‍य सपा विधायक योगेश प्रताप सिंह को भी राज्‍यमंत्री बनाया गया है। योगेश के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनकी छवि भी दबंग नेताओं की मानी जाती है। इसी तरह से राममूर्ति वर्मा और मनोज पाण्‍डेय का भी आपराधिक इतिहास है। लेकिन इस बारे में पूछे जाने पर सपा महासचिव रामगोपाल यादव भड़क गए। उन्‍होंने कहा, 'कोई दागी मंत्री नहीं है। पंडित सिंह पर कोई दाग नहीं है। मीडिया उसे गलत ढंग से पेश कर रहा है।'
 

8 फरवरी की कुछ अन्‍य प्रमुख खबरें

टॉप 20 वेबसाइट्स में क्‍या है GOOGLE, FACEBOOK और TWITTER का नंबर, जानिए

इलाहाबाद के कमिश्‍नर बोले- कोई प्रॉब्लम हुई तो उठा के बंद कर देंगे एकता कपूर एंड कंपनी को

आगरा में डीएम-कमिश्‍नर के नाम खरीदी गईं सेक्‍स ताकत बढ़ाने वाली दवाएं

जरदारी ने बनवाया नया आशियाना: बंगले से ही विमान में उड़ सकते हैं, बम का भी नहीं होगा असर

 

 

 

उत्‍तर प्रदेश के 09 फरवरी को प्रमुख समाचार 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment