लखनऊ. यूपी में बाहुबल के राजा बने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया खाली वक्त में अक्सर गांव में बुलेट चलाते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें बंदूकों का भी काफी शौक है। ये दीगर बात है कि राजा भैया के नाम पर मात्र दो लाइसेंस हैं। एक पिस्टल का और दूसरा लाइसेंस है रायफल का। वैसे राजा भैया को विदेश नस्ल के कुत्ते और महंगी एसयूवी (स्पोर्टस यूटीलिटी व्हीकल) का भी काफी शौक है। उनके काफिले में महंगी पजेरो गाड़ियां देखी जा सकती हैं। हम आपके लिए लाए हैं राजा भैया के शौक को नुमायां करती कुछ जिंदादिल तस्वीरें।