विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> Honor Killing In CM's Home District

सीएम की नाक के नीचे हुई 'ऑनर किलिंग' के बाद हंगामा! ट्रेन रोकी

1 of 4 Photos
इटावा. यूपी के युवा सीएम अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में शनिवार को मुस्लिम युवक अदनान की ऑनर किलिंग के बाद रविवार को मृतक के दोस्तों और रिश्तेदारों ने शहर में जमकर बवाल किया। हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की और ट्रेन पर भी  पथराव किया। लोगों ने एक मालगाड़ी को रोक दिया। गुस्साए लोगों ने मृतक के हत्यारों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना था कि पूरे मामले में एक मजिस्ट्रेट का नाम आने के बावजूद उक्त मजिस्ट्रेट के खिलाफ अभी तक पुलिस ने कार्यवाही क्यों नहीं की। गुस्साए लोगों के अनुसार एक मजिस्ट्रेट छह महीनों से अदनान और दीक्षा की कोर्ट मैरिज के रास्ते में रोड़ा बन रहे थे।
 
गुस्साए लोगों को शांत करने के लिए पहुंचे एसडीएम शैलेन्द्र भाटिया नें मृतक के परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि इस घटना के दोषियों को जल्द से पकड़ कर कानूनी कार्वाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हत्या से उन्हें भी बहुत दुख पहुंचा है। यूपी के युवा सीएम अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में शनिवार को सरेआम हुए कत्‍ल की गुत्‍थी नहीं सुलझ सकी है। इटावा जिले में शनिवार दोपहर बाद 4 बजे एसएसपी आवास के ठीक पीछे वाली सड़क पर मजिस्ट्रेट के कोर्ट से कोर्ट मैरिज की अर्जी देकर लौट रहे एक हिन्दू-मुस्लिम जोड़े में से युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
लडकी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कानपुर निवासी विशाल यादव और इटावा के सिटी मजिस्ट्रेट के पेशकार के नामों का जिक्र किया है। दीक्षा ने पुलिस को विशाल यादव के बारे में बताया है जो कल कोर्ट परिसर में अदनान से मिला था और काफी देर तक बात भी हुई थी। पुलिस विशाल यादव की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक़ विशाल ही पूरे मामले की अहम कड़ी है।
 
मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हिन्दू लड़की से कोर्ट मैरिज की अर्जी देने वाले मुस्लिम युवक की गोली मारकर ह्त्या कर दी और जाते जाते लड़की से पूछा "लो हो गयी ना शादी"। इटावा पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस पूरे मामले को ऑनर किलिंग के रूप में देख रही है।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें, दामिनी गैंगरेप पर भारत पर ताना कसने वाले चीन में सैन्य अधिकारी का बेटा गैंगरेप में शामिल
 
 
ये भी पढ़ें

वेश्‍या का दर्दजिस बेटे को दी इज्‍जत की जिंदगीवह महसूस करता है 'बेइज्‍जती

17 साल के 'कॅरियरमें दो करोड़ कमा लेती हैं मेरठ की वेश्‍याएं

एक VIP पर पुलिसवालेनेताओं पर बलात्‍कारियों को पनाह देने का आरोपफिर कैसे रुकेंगे रेप?

छलका अनुष्‍का का दर्दकरीबी ने ही बनाया था हवस का शिकार

''6 साल की उम्र में पहली बार ुआ था मेरा बलात्‍कारउतरवा दि थे पूरे कपड़े''

नौवीं के छात्र के साथ 5 साथियो ने किया सेक्‍सफिल्म भी बना  

दिल्ली में जारी हैवानियत दुष्कर्म में असफल युवक ने लड़की के मुंह में डाली रॉड

 

24 फरवरी की खास खबरें

मिलिए इन 4 इंजीनियरों से, जिन्‍होंने कायम कर दी मिसाल

30 रुपये दिहाड़ी, इतने में घर चल जाएगा सरकार? अब तो बदलो टैक्‍स छूट से जुड़े ये बेतुके प्रावधान!

LIVE: टीम इंडिया को करारा झटका, सचिन शतक से चूके

हैवान या बाप? 50 हजार के लिए दोस्‍त से कराया बेटी का रेप!

मोना सिंह ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से की चुपके से शादी!

20 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आर्मी का पीआरओ

 
 
कल की खास खबरें ये थीं
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment