सूत्रों के अनुसार इटावा के साबितगंज निवासी अदनान और लखनऊ की रहने वाली दीक्षा (बदला हुआ नाम) एक दूसरे से प्यार करते थे और पिछले छह महीनों से पति-पत्नी के रूप में साथ ही रह रहे थे। तीन महीने पहले भी उन्होंने इटावा मे मजिस्ट्रेट कोर्ट में कोर्ट मैरिज की अर्जी दी थी पर लगातार मिल रही धमकियों के कारण दोनों नियत तारीख पर कोर्ट के सामने हाज़िर नहीं हो पाए थे। शनिवार फिर से दोनों सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पहुंचे और वहां पर कोर्ट मैरिज के लिए एक नयी अर्जी दाखिल की जिसके बाद दीक्षा-अदनान वापस लौट रहे थे की तभी एसएसपी आवास के पीछे की सड़क पर दो नकाबपोश एक मोटर साइकिल पर उनके पास आकर रूके और अदनान पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। अदनान वही गिर पड़ा और मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि वहां से गायब होने से पहले एक दुस्साहसी नकाबपोश ने दीक्षा से पूछा "लो हो गयी ना शादी"।