अदनान के दोस्तों के अनुसार दीक्षा लखनऊ की रहने वाली है और उसके पिता वन विभाग में अधिकारी हैं। वह पहले इटावा में भी तैनात रहे हैं। जबसे दीक्षा और अदनान साथ में पति-पत्नी की तरह इटावा में रह रहे थे तबसे दोनों को लगातार फ़ोन पर धमकियां मिल रही थी। इटावा के एसएसपी राजेश मोदक ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है और कहा कि लड़की द्वारा पुलिस को एक तहरीर दी गयी है, जिस पर कार्यवाही हो रही है। इटावा पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस पूरे मामले को ऑनर किलिंग के रूप में देख रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, दामिनी गैंगरेप पर भारत पर ताना कसने वाले चीन में सैन्य अधिकारी का बेटा गैंगरेप में शामिल