दामिनी गैंगरेप मामले में भारतीय व्यवस्था की आलोचना करने वाले चीन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के 17 साल के बाटे का नाम एक गैंगरेप में आया है। गैंगरेप में नाम आने पर सेना के अधिकारी के बेटे ली समेत पांच लोगों को बुधवार को हिरासत में लिया गया। आरोपी के पिता ली शुआंगजांग (74) पीपल्स लिबरेशन आर्मी (चीनी सेना) के एकेडमी ऑफ आर्ट्स में संगीत विभाग के डीन हैं। उन्होंने पिछले दशकों में कई देशभक्ति के गीत गाकर अपनी पहचान बनाई थी। वहीं सैन्य अधिकारी के बेटे समेत पांचों युवकों पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोपी ली को इससे पहले सितंबर 2011 में 15 साल की उम्र में बिना लाइसेंस के बीएमडब्ल्यू चलाने का दोषी पाया गया था। यहां उसने सड़क पर चल रहे एक जोड़े पर हमला किया था। तब उसे
एक साल तक बाल सुधार गृह में रखा गया था।
दामिनी गैंगरेप के बाद एक चीनी अखबार ने इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा था कि भारत में वास्तव में लैंगिक समानता की कमी है। भारतीय समाज में आज भी महिलाओं के प्रति भेदभाव की भावना है। अखबार का दावा था कि छह दशक पहले चीन और भारत का विकास स्तर एक जैसा था लेकिन चीन ने सुधारों को लागू करके काफी तरक्की हासिल कर ली। आर्थिक सुधारों के मामले में चीन भारत से करीब एक दशक आगे है। अखबार ने सामाजिक विकास के मामले में भारत को चीन के मुकाबले तीन दशक पीछे बताया था।
फोटो- चीनी सैन्य अधिकारी ली शुआंगजांग और उनके बेटे की फाइल फोटो