विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> Husband Killed His Pregnant Wife

दौलत के चक्‍कर में वहशी पति ने गर्भवती पत्‍नी को मार डाला

dainikbhaskar.com | Feb 24, 2013, 11:07AM IST
 
 

लखनऊ. अवैध संबंधों में फंसे एक डॉक्‍टर ने करोड़ों की संपत्ति के लालच में बड़ी ही सफाई से अपनी ही गर्भवती पत्‍नी को इंसुलिन की ओवरडोज देकर हत्‍या कर दी। मामले में वह साफ-साफ बचकर निकल ही रहा था कि लड़की के परिजनों को शक हो गया। मामले में पोस्‍टमॉर्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया। कई महीने बीतने के बाद अब फॉरेंसिक रिपोर्ट आई तो मामला खुला। पुलिस ने आरोपी डॉक्‍टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
सीओ हजरतगंज के अनुसार आरोप है कि चौक के बरोहन टोला निवासी डॉ. अवध कपूर ने अपनी गर्भवती पत्नी ऋतु को डायबिटीज न होने के बावजूद कई दिनों तक लगातार इंसुलिन की डोज दी, जिस कारण उसकी हालत खराब होती चली गई। डॉ. कपूर ने 23 मई की सुबह ऋतु को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उस दौरान की गई जांच में पल्स रेट, ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि सामान्य निकला।
 
डॉक्टरों ने बीमारी का पता लगाने के साथ इलाज शुरू किया, लेकिन अगली ही सुबह ऋतु की मौत हो गई। डॉक्टर ऋतु का शव पति को सौंपने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी चचेरी बहन नीता खन्ना, भाई डॉ. वैभव खन्ना और अन्य रिश्तेदारों को जानकारी हो गई और वे भी नर्सिंगहोम पहुंच गए। उन्होंने ऋतु के इलाज की फाइल चेक की और मामला संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की।
 
डॉ. अवध ने मौके पर पहुंची पुलिस को शव दिखाते हुए कहा कि ऋतु के शरीर पर कोई चोट है न गले पर निशान और न ही जहर के लक्षण नजर आ रहे हैं। आखिरकार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन उसमें भी मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment